Uncategorized

शिक्षिका ममता राज्य स्तरीय राज्यपाल पुरस्कार 2026 के लिए चयनित …

img 20260905 wa00651447445083319273802 Console Corptech

चांपा। शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने वाली शासकीय प्राथमिक शाला सोंठी की शिक्षिका ममता जायसवाल को एक और बड़ी उपलब्धि हांसिल हुई है । शैक्षणिक नवाचार और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के लिए ममता का चयन राज्य स्तरीय राज्यपाल पुरस्कार 2026 के लिए किया गया है । यह प्रतिष्ठित पुरस्कार उन्हें अगले शिक्षक दिवस के अवसर पर राजभवन रायपुर में राज्यपाल के हांथो प्रदान किया जाएगा ।

सीमित संसाधनों के बावजूद उन्होंने गतिविधि आधारित शिक्षण , शिक्षण अधिगम सामग्री और नवाचारी शिक्षण पद्धतियों के माध्यम से बच्चों में सीखने की रूचि , आत्मविश्वास और रचनात्मकता विकसित करने का प्रयास किया है ।उन्होंने गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ सामुदायिक सहभागिता और नवाचार को नई दिशा दी है । पिछले आठ वर्षों से वे स्वयं के खर्चे से घर ही निःशुल्क समर कैंप संचालित कर रही है । समर कैंप से अब तक 300 बच्चें लाभान्वित हुए है । समर कैम्प में बच्चों को बुनियादी शिक्षा के साथ साथ उन्हें रचनात्मक गतिविधियों से जोड़कर उनमे हुनर विकसित करने का काम कर रही है । बच्चों में आत्मविश्वास जागृत कर उनके सर्वांगीण विकास की दिशा में सतत प्रयास करती है । जिसका लाभ ग्रामीण बच्चों को मिलता है । उनके द्वारा आर्थिक एवं कमजोर रूप से पिछड़े बच्चों को निःशुल्क शिक्षा के साथ साथ उनकी मदद भी करती है । वे गांव में सामुदायिक सहभागिता के माध्यम से उन्हें जोड़कर शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य कर रही है । उन्हें मुख्यमंत्री गौरव अलंकरण शिक्षादूत सम्मान से नवाजा गया है । जिले के कलेक्टर द्वारा उन्हें एफएलएन में उत्कृष्ट कार्य , समर कैंप में बेहतर कार्य के लिए सम्मानित किया जा चुका है । ब्लॉक स्तरीय सहित अनेक संगठनों के द्वारा उन्हें पुरस्कृत किया जा चुका है । अब उन्हें राज्य स्तरीय राज्यपाल पुरस्कार 2026 के लिए चयनित किया गया है ।

ओ डी दीवान स्कूल सोंठी ने किया ममता को सम्मानितशिक्षक दिवस के अवसर पर आज राजभवन रायपुर में ममता जायसवाल को राज्यपाल पुरस्कार 2026 के लिए चयनित किये जाने की घोषणा के बाद ओ डी दीवान स्कूल सोंठी में ममता को शाल , श्रीफल एवं पेन प्रदान कर सम्मानित किया गया । स्कूल परिवार द्वारा उनके कार्यो की सराहना करते हुए उन्हें बधाई दी गयी । इस अवसर पर चेयरमैन महेंद्र धर दीवान , डायरेक्टर तन्मय धर दीवान , प्राचार्य रजनी दुबे , सुशील शर्मा , शिवप्रकाश जायसवाल सहित स्कूल के स्टाफ उपस्थित थे ।

Related Articles