Uncategorized

बैंकों की सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़ करने पुलिस का विशेष चेकिंग अभियान …

img 20260408 wa00384580256498194142345 Console Corptech

जांजगीर-चांपा। जिले में बैंकों की सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने के उद्देश्य से जांजगीर-चांपा पुलिस द्वारा विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया। यह अभियान पुलिस अधीक्षक निवेदिता पाल के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश कुमार के कुशल मार्गदर्शन में संचालित किया गया।
इस विशेष अभियान के अंतर्गत जिले के समस्त बैंकों का सघन निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान पुलिस टीमों ने बैंक परिसरों की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया और बैंक प्रबंधकों व कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। पुलिस द्वारा बैंकों में आने-जाने वाले लोगों पर सतत निगरानी रखने पर विशेष जोर दिया गया

img 20260408 wa00393966337285577253036 Console Corptech

अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि किसी भी आपात स्थिति में शीघ्र सूचना मिलने पर पुलिस द्वारा समय रहते प्रभावी कार्रवाई की जा सकेगी। पुलिस का यह विशेष चेकिंग अभियान जिले में बैंकिंग सुरक्षा को सुदृढ़ करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण और सराहनीय कदम माना जा रहा है।

Related Articles