Uncategorized

जिला कांग्रेस जांजगीर-चांपा के मास्टर ट्रेनर बने नागेंद्र गुप्ता …

img 20260908 wa0076414391060169522332 Console Corptech

🔴 प्रदेश कांग्रेस की प्रशिक्षण श्रृंखला के तहत बिलासपुर में तीन दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण शिविर, मंडल और बूथ स्तर के पदाधिकारियों को देंगे प्रशिक्षण

जांजगीर-चांपा। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने और कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षित करने के उद्देश्य से प्रशिक्षण श्रृंखला शुरू की गई है। इसी क्रम में जिला जांजगीर-चांपा से जिला महामंत्री नागेंद्र गुप्ता एवं जिला पंचायत सदस्य लोकेश राठौर का चयन मास्टर ट्रेनर के रूप में किया गया है।

प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा पहले जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्षों के लिए रायपुर में 10 दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण आयोजित किया गया था। इसके बाद अब जिलों से चयनित दो मास्टर ट्रेनरों के साथ सभी ब्लॉक एवं नगर कांग्रेस कमेटी अध्यक्षों के लिए बिलासपुर में तीन दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया जा रहा है। यह प्रशिक्षण शिविर 10, 11 एवं 12 सितंबर को आयोजित होगा, जिसमें चयनित मास्टर ट्रेनरों के साथ ब्लॉक एवं नगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्षों की भागीदारी रहेगीप्रशिक्षण प्राप्त करने के बाद नागेंद्र गुप्ता और लोकेश राठौर जिले में मंडल अध्यक्षों एवं बूथ अध्यक्षों को प्रशिक्षण देंगे। इसके माध्यम से प्रदेश कांग्रेस की प्रशिक्षण श्रृंखला को संगठन के निचले स्तर तक पहुंचाने की तैयारी है। जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राजेश अग्रवाल ने चयनित दोनों मास्टर ट्रेनरों के साथ ब्लॉक कांग्रेस एवं नगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्षों को निर्धारित तिथि और समय पर प्रशिक्षण शिविर में अनिवार्य रूप से शामिल होने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि संगठन की मजबूती के लिए प्रशिक्षण महत्वपूर्ण है और इसका लाभ मंडल से लेकर बूथ स्तर तक कांग्रेस कार्यकर्ताओं तक पहुंचना चाहिए।

Related Articles