Uncategorized

भाजपा ने किया लोकतंत्र सेनानियो का सम्मान …

img 20240627 wa00231597641354913845080 Console Corptech

जांजगीर-चांपा। मीसाबंदीयो के सम्मान कार्यक्रम मे जांजगीर भाजपा कार्यालय पहुँचे पूर्व नेता प्रतिपक्ष व विधायक धरमलाल कौशिक ने कहा कि आपातकाल का दौर देश के इतिहास मे आज तक का सबसे काले अध्याय के रूप मे साबित हुआ उस समय देश के हजारो लाखो बेकसूर लोगो को इन्दिरा गांधी ने जेल मे बंद कर दिया जनसंघ के हजारो कार्यकर्ताओ को कई महिनो तक जेल मे बंद कर यातनाए दी गई इससे कई लोगो की जेल मे मृत्यु हो गई 34000 मीसा बंदियो को गिरफ्तार किया गया प्रेस पर बैन लगा दिया गया नसबंदी भी उसी दौर मे किया गया शक्ति का दुरुपयोग कांग्रेस द्वारा उस समय किया गया अटल अडवाणी जार्ज फर्नांडीस श्यामानंद शर्मा जैसे बड़े नेताओ को जेल मे बंद कर दिया गया कांग्रेस ने अपने सता व पद लोलुपता के कारण व इन्दिरा गांधी ने पद मे बने रहने के कारण ऐसे किया अकारण लोगो को जेल मे बंद कर दिया गया 1977 मे देश मे चुनाव हुआ जिसमे जनता पार्टी की सरकार बनाई मोरारजी देसाई देश के प्रधानमंत्री बने उसके पश्चात भारतीय जनता पार्टी की स्थापना 1980 को हुई और अटल बिहारी बाजपेई पहले अध्यक्ष बने यही से भारतीय जनता पार्टी के संघर्ष की यात्रा शुरू हुई उन्होंने कहा कि हमारे लोकतंत्र सेनानियो की कुर्बानी व त्याग के कारण हम आज विकसित भारत का सपना देख रहे है सभी मीसाबंदी हमारी पूंजी है और इनका सम्मान हमारे दिलो मे है कार्यक्रम को जिलाध्यक्ष गुलाब चंदेल ने सम्बोधित करते हुए कहा कि हमारे लोकतंत्र सेनानी के बलिदान व त्याग को देश भूल नही सकता कांग्रेस पार्टी की उस समय की इन्दिरा गांधी ने जिस बर्बरता पूर्वक अनेकोनेक हमारे सेनानियो के साथ व्यवहार किया उनके परिवार को जो यातनाए झेलनी पड़ी उस समय व दिन को याद करते हुए हम आज भारतीय जनता पार्टी के लोग पुरे देश मे काला दिवस के रूप मे मना रहे है कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री पुरूषोत्तम शर्मा ने किया।

WhatsApp Image 2025 10 13 at 10.02.11 Console CorptechWhatsApp Image 2026 02 24 at 07.53.42 Console Corptech

उक्त कार्यक्रम मे अमबेश जांगडे दिनेश सिंह अमर सुल्तानीया अरूण झाझडिया नंद चौधरी रमेश वैष्णव गुरूदयाल पाटले राजाराम सिंहानी महादेव नेताम आशु गोस्वामी राजशेखर सिंह सनत पांडे मंगतूराम शर्मा अनुराधा शुक्ला संतोषी दुबे मोतीलाल डहरिया बद्री केशरवानी खमहन तिवारी सुमित प्रताप सिंह पंकज अग्रवाल अमित यादव परमेश्वर राठौर नंदनी रजवाडे मोहन यादव प्रदीप सोनी अनिल शर्मा प्रेमलता कौशिक धर्मेंद्र राणा उमेश राठौर पुष्पेनदर निर्मलकर शिवचमन सिंह शिशुपाल सिंह रितेश अग्रवाल प्रदीप राठौर गोलू दुबे अजय कौशिक योगेश चौरसिया देवानंद गढ़वाल सहित कार्यकर्ता उपस्थित थे।

WhatsApp Image 2026 02 27 at 13.05.14 Console CorptechWhatsApp Image 2026 02 14 at 14.01.54 Console Corptech

Related Articles