

जांजगीर-चांपा। थाना चांपा में पदस्थ उपनिरीक्षक उमेंद्र मिश्रा के सेवानिवृत्त होने पर 30 सितंबर 2026 को पुलिस अधीक्षक कार्यालय के सभा कक्ष में विदाई समारोह आयोजित किया गया। पुलिस विभाग में दीर्घ, अनुशासित एवं समर्पित सेवाओं के लिए उन्हें सम्मानपूर्वक विदाई दी गई।
समारोह में पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय ने उपनिरीक्षक उमेंद्र मिश्रा को शॉल, श्रीफल एवं स्मृति-चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। उन्होंने सेवानिवृत्त अधिकारी के स्वस्थ, सुखद एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि पुलिस सेवा समाज और राष्ट्र के प्रति समर्पण का दायित्व है। लंबे समय तक निष्ठा एवं अनुशासन के साथ सेवा देना गौरव की बात है।
सेवानिवृत्ति के दिन ही मिला पेंशन अदायगी आदेश
मुख्य लिपिक दिनेश शर्मा की तत्परता से सेवानिवृत्ति संबंधी आवश्यक विभागीय प्रक्रिया समय पर पूरी की गई। इसके चलते एसपी ने सेवानिवृत्ति के दिन ही उमेंद्र मिश्रा को पेंशन अदायगी आदेश प्रदान किया।
इस अवसर पर मुख्य लिपिक दिनेश शर्मा, रीडर-1 एएसआई अश्वनी राठौर, प्रधान आरक्षक देव रत्नाकर सहित पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।



