Uncategorized

चारपारा में 14 नवंबर से तीन दिवसीय सतनाम सत्संग समारोह …

सक्ती (मालखरौदा)। ग्राम चारपारा में संत शिरोमणि बाबा गुरु घासीदास जी की जयंती एवं सतनाम पंथ के प्रचार-प्रसार के उद्देश्य से तीन दिवसीय सतनाम सत्संग समारोह का आयोजन 14 से 16 नवंबर तक किया जाएगा।
समारोह के प्रथम दिन 14 नवंबर को दोपहर 3 बजे भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी। शोभायात्रा ग्राम के प्रमुख मार्गों से होकर चिखली डहर प्राथमिक शाला के समीप स्थित सत्संग स्थल पहुंचेगी। क्षेत्रीय विधायक रामकुमार यादव शोभायात्रा को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे।

तीन दिवसीय धार्मिक आयोजन में भजन, पंथी नृत्य एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति होगी। 14 नवंबर को प्रसिद्ध गायक रोहित डहरिया अपनी प्रस्तुति देंगे। वहीं 15 नवंबर को सराईपाली-बसना की मया के फुलवारी पंथी पार्टी द्वारा पंथी नृत्य एवं भजनों की प्रस्तुति दी जाएगी। समारोह के अंतिम दिन 16 नवंबर को गायक रामविलास खुंटे भजनों की प्रस्तुति देंगे।
आयोजन में विधायक रामकुमार यादव, सांसद कमलेश जांगड़े एवं पूर्व विधायक दाऊराम रत्नाकर के मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होने की जानकारी दी गई है। कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ. आर.पी. कुर्रे, सेवानिवृत्त बीएमओ करेंगे।
समस्त ग्रामवासियों ने क्षेत्र के श्रद्धालुओं एवं नागरिकों से तीन दिवसीय सत्संग समारोह में शामिल होकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है।

Related Articles