Uncategorized

निर्माणाधीन मकान में बोरवेल मशीन चोरी करने पहुंचे 2 आरोपी गिरफ्तार …

IMG 20261002 WA0104 Console Corptech

चांपा। निर्माणाधीन मकान में लगे बोरवेल की मशीन चोरी करने की कोशिश करना दो युवकों को महंगा पड़ गया। महिला के विरोध करने पर उसे लोहे का चाकू दिखाकर धमकाने वाले दोनों आरोपियों को चांपा पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के कब्जे से चोरी के प्रयास में इस्तेमाल सामान, चोरी का स्टार्टर और लोहे का चाकू बरामद किया गया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।

बोरवेल मशीन खोलते देख महिला ने किया विरोध – पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, भोजपुर निवासी ममता देवी ने थाना चांपा में रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसके निर्माणाधीन मकान में लगे बोरवेल की मशीन को दो व्यक्ति खोलकर चोरी करने का प्रयास कर रहे थे। महिला ने जब उन्हें ऐसा करते देखा और विरोध किया तो आरोपियों ने उसे धमकी दी। इस दौरान आरोपी अविनाश यादव के हाथ में लोहे का चाकू था। महिला के शोर मचाने पर दोनों आरोपी मौके से भागने लगे, लेकिन आसपास के मोहल्लेवासियों ने तत्परता दिखाते हुए उन्हें पकड़ लिया। घटना की सूचना मिलने पर चांपा पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू की।

एक के पास चाकू, दूसरे के कब्जे से स्टार्टर बरामद – पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए आरोपी अविनाश यादव (35 वर्ष), निवासी वार्ड क्रमांक 17 भोजपुर चांपा तथा कुश सिंह चौहान (19 वर्ष), निवासी भोजपुर चांपा को गिरफ्तार किया। पूछताछ में दोनों ने अपराध स्वीकार किया। आरोपी अविनाश यादव के कब्जे से लोहे का चाकू तथा कुश सिंह चौहान के कब्जे से चोरी का स्टार्टर एवं अन्य सामान बरामद किया गया।

Related Articles