Uncategorized

सेवा और स्वास्थ्य के संकल्प के साथ अग्रसेन जयंती महोत्सव का आगाज …

IMG 20261003 WA0070 Console Corptech

जांजगीर-चांपा। श्री अग्रसेन जयंती महोत्सव का शुभारंभ इस बार सेवा, समर्पण और सामाजिक सरोकार की अनूठी पहल के साथ हुआ। श्री अग्रसेन सेवा समिति नैला-जांजगीर द्वारा स्व. श्रीमती द्रोपती बाई अग्रवाल एवं स्व. केदारनाथ अग्रवाल (पहरिया वाले) की स्मृति में भगवान महावीर विकलांग सहायता समिति के सहयोग से निःशुल्क कृत्रिम अंग प्रत्यारोपण शिविर आयोजित किया गया। वहीं अपोलो हॉस्पिटल्स बिलासपुर के सहयोग से निःशुल्क स्वास्थ्य एवं नेत्र जांच शिविर भी लगाया गया। आयोजन में दिव्यांगजनों को कृत्रिम अंग उपलब्ध कराने के साथ ही आम नागरिकों को विशेषज्ञ चिकित्सकीय सेवाएं प्रदान की गईं।

कृत्रिम अंग प्रत्यारोपण शिविर में दिव्यांगजनों के शारीरिक माप के अनुरूप उच्च गुणवत्ता वाले कृत्रिम हाथ-पैर उपलब्ध कराने की पहल की गई। इस शिविर का उद्देश्य जरूरतमंद दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाने और उनके जीवन को सहज बनाने में सहयोग देना रहा। वहीं स्वास्थ्य शिविर में अपोलो हॉस्पिटल्स बिलासपुर के विशेषज्ञ चिकित्सकों ने मरीजों की जांच की। शिविर में नेत्र रोग, हृदय रोग, हड्डी रोग, मेडिसिन एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञों ने अपनी सेवाएं दीं। इसके अलावा ब्लड शुगर, ब्लड प्रेशर और सामान्य स्वास्थ्य जांच की सुविधा भी निःशुल्क उपलब्ध कराई गई।

IMG 20261003 WA0071 Console Corptech


कलेक्टर और एसपी ने की आयोजन की सराहना – कार्यक्रम में जांजगीर-चांपा कलेक्टर जन्मेजय महोबे एवं पुलिस अधीक्षक विजय पाण्डेय विशेष रूप से उपस्थित रहे। उन्होंने शिविर का अवलोकन कर आयोजकों की इस पहल की सराहना की। कलेक्टर जन्मेजय महोबे ने कहा कि दिव्यांगजनों को उनकी आवश्यकता के अनुरूप कृत्रिम अंग उपलब्ध कराने का प्रयास बेहद सराहनीय है। सेवा और स्वास्थ्य से जुड़े ऐसे आयोजन समाज में संवेदनशीलता एवं सहयोग की भावना को मजबूत करते हैं। अग्रवाल समाज जनहित के कार्यों में सदैव अग्रणी रहा है। एसपी विजय पाण्डेय ने कहा कि जरूरतमंदों की सहायता के लिए आयोजित ऐसे शिविर समाज के लिए अनुकरणीय हैं। अग्रसेन जयंती महोत्सव की शुरुआत सेवा कार्यों से होना निश्चित रूप से प्रेरणादायी पहल है। कार्यक्रम का संचालन बृजेश अग्रवाल ने किया। अमर सुल्तानिया ने आभार प्रदर्शन करते हुए चिकित्सकों, सहयोगियों, समाजजनों एवं उपस्थित नागरिकों के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया।

इस अवसर पर संजय अग्रवाल, राजेश पालीवाल, अजय अग्रवाल, बृजेश अग्रवाल, प्रदीप गोयल, कैलाश अग्रवाल, सुनील अग्रवाल, संतोष अग्रवाल (पहरिया वाले), मनोज अग्रवाल, राकेश पालीवाल, विकास अग्रवाल, तपन अग्रवाल, विक्रम पालीवाल, हिमांशु अग्रवाल, दीपक गोयल, सुनील पालीवाल, दीपक अग्रवाल, प्रवीन अग्रवाल, संजय भोपालपुरिया, शिबू भोपालपुरिया, सचिन गोपालपुरिया, आबू, तुषार, उमेश पालीवाल, विक्की सुल्तानिया, अंजू, पूनम, कल्याणी, बबीता एवं शिखा सहित बड़ी संख्या में समाजजन उपस्थित रहे।
आयोजन को सफल बनाने में अमर सुल्तानिया, विक्रांत अग्रवाल, दीपक सिंधानिया, अखिल बंसल, आकाश सिंधानिया, नवदीप अग्रवाल, निकुंज भोपालपुरिया, अनुभव अग्रवाल, आदित्य भोपालपुरिया, यश भोपालपुरिया एवं अंकित अग्रवाल ने लगातार सक्रिय भूमिका निभाई। आयोजन समिति के सदस्यों एवं समाजजनों ने शिविर की व्यवस्थाओं में सहयोग किया। अग्रसेन जयंती महोत्सव की शुरुआत सेवा, स्वास्थ्य और मानवता के इस संदेश के साथ हुई कि समाज की खुशहाली केवल उत्सव मनाने से नहीं, बल्कि जरूरतमंदों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने से भी आती है।

Related Articles