Uncategorized

वीबी-जी राम जी योजना से संवर रहे गांव, स्थानीय श्रमिकों को मिल रहा रोजगार …

जांजगीर-चांपा। वीबी-जी राम जी योजना के तहत जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में विकास कार्यों को बढ़ावा दिया जा रहा है। इसी कड़ी में जनपद पंचायत की ग्राम पंचायतों में नया तालाब (डबरी), कच्ची नाली, बालिका शौचालय आदि निर्माण कार्य कराया जा रहा है। इस कार्य से जल संरक्षण, वर्षा जल संचयन और ग्रामीण क्षेत्रों में जल संसाधनों के बेहतर प्रबंधन को बढ़ावा मिलेगा। कलेक्टर जन्मेजय महोबे के निर्देशन एवं जिला पंचायत सीईओ विनय कुमार पोयाम के मार्गदर्शन में चलाया जा रहा है।

तालाब एवं डबरी जैसी संरचनाएं ग्रामीण क्षेत्रों में जल उपलब्धता बेहतर बनाने और भूजल पुनर्भरण में सहायक होगी। वहीं, ऐसे निर्माण कार्यों से स्थानीय श्रमिकों को गांव में ही रोजगार के अवसर मिलते हैं, जिससे ग्रामीण परिवारों की आजीविका को मजबूती मिलती है। योजना के माध्यम से ग्रामीण विकास, जल संरक्षण और रोजगार सृजन को एक साथ आगे बढ़ाने का प्रयास किया जा रहा है। गुणवत्तापूर्ण निर्माण और परिसंपत्तियों के उचित रखरखाव से इन कार्यों का लाभ लंबे समय तक ग्रामीणों को मिल सकता है। इसके साथ ही अमृत सरोवर स्थल पर स्वच्छता अभियान भी चलाया गया, जिसके अंतर्गत गांव में स्वच्छता बनाए रखने और स्वच्छ वातावरण के प्रति जागरूकता का संदेश दिया गया। जल संरक्षण के साथ स्वच्छता पर जोर देना स्वस्थ, स्वच्छ और विकसित गांव की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है।

Related Articles