



चांपा। नगर के सुभाष चौक स्थित खाटूवाले श्याम मंदिर का संचालन करने वाली संस्था श्याम बाबा सेवा समिति का वार्षिक चुनाव विगत दिनों मंदिर परिसर में सम्पन्न हुआ। इस मौके पर सर्वसम्मति से समिति के संजय प्रह्लाद राय मोदी को समिति का नवीन अध्यक्ष चुना गया। इसके बाद नव निर्वाचित अध्यक्ष द्वारा समिति की नवीन कार्यकारिणी का भी गठन किया गया।


श्याम बाबा सेवा समिति की नवीन कार्यकारिणी के चुनाव हेतु समिति के रामनारायण मोदी, किशन मित्तल, रजत अग्रवाल, प्रेमप्रकाश अग्रवाल, मनोज अग्रवाल (राजू), धनश्याम मोदी, सुनील अग्रवाल, विनोद शर्मा, किशोर मोदी, सौमिल मोदी, पूर्व अध्यक्ष योगेश अग्रवाल, शैलेश कुमार शर्मा, दुर्गा अग्रवाल, विनोद मोदी, मनीष मोदी, देवेंद्र अग्रवाल आदि की उपस्थिति में सर्वसम्मति से संजय प्रह्लाद राय मोदी को आगामी कार्यकाल के लिए समिति का अध्यक्ष चुना गया। बाद में उनके द्वारा समिति की कार्यकारिणी का गठन करते हुए सत्र 2026-27 के लिए उपाध्यक्ष विनोद मोदी, अनुपम केडिया, अंकित खेतान, सचिव गणेश मोदी, शलभ केडिया, कोषाध्यक्ष अमन अग्रवाल, सहसचिव विनोद शर्मा, अर्पण सिंघानिया, देवेंद्र अग्रवाल, मीडिया प्रभारी शैलेश कुमार शर्मा, सहप्रभारी प्रकाश अग्रवाल तथा कानूनी सलाहकार दुर्गा अग्रवाल, अनिल अग्रवाल और मितेश मोदी को नियुक्त किया गया। इसके साथ ही सेवदार कार्यकारिणी सदस्य भी नियुक्त किये गये। नवीन कार्यकारिणी द्वारा आगामी 9 मई को श्याम मंदिर का 15वां वार्षिकोत्सव धूमधाम से मनाये जाने का निर्णय लिया गया।











