Uncategorized

कटघरी में सात दिवसीय एनएसएस शिविर का एसपी ने किया शुभारंभ …

जांजगीर-चांपा।  अकलतरा थाना क्षेत्र के ग्राम कटघरी में बुधवार को सात दिवसीय राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) शिविर का शुभारंभ पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय ने किया। इस अवसर पर उन्होंने शिविर में शामिल छात्र-छात्राओं और युवाओं से सीधा संवाद कर उन्हें उज्ज्वल भविष्य बनाने के साथ जिम्मेदार एवं जागरूक नागरिक बनने का संदेश दिया।
एसपी ने एनएसएस के उद्देश्यों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि राष्ट्रीय सेवा योजना युवाओं में समाज सेवा की भावना विकसित करने, व्यक्तित्व का सर्वांगीण विकास करने और सामाजिक जिम्मेदारियों के प्रति जागरूकता बढ़ाने का माध्यम है। इसके जरिए युवा सामुदायिक गतिविधियों में भाग लेकर समाज की समस्याओं को समझते हैं और राष्ट्र निर्माण में अपनी भागीदारी निभाते हैं।
उन्होंने युवाओं को नशे से दूर रहने, लक्ष्य निर्धारित कर मेहनत और लगन से पढ़ाई करने तथा जीवन में अनुशासन अपनाने की सीख दी। साथ ही युवाओं से अपील की कि वे स्वयं जागरूक बनें और अपने परिवार, मित्रों तथा गांव के लोगों को भी नशामुक्ति एवं साइबर सुरक्षा के प्रति जागरूक करें।
कार्यक्रम में ग्राम सरपंच सहित गांव के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Related Articles