Uncategorized

छत्तीसगढ़ विप्र फाउंडेशन के प्रदेश महासचिव बनाए गए रितेश शर्मा …

जांजगीर-चांपा। छत्तीसगढ़ विप्र फाउंडेशन में रितेश शर्मा को वर्ष 2026 से 2028 तक के लिए प्रदेश महासचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई है। रितेश शर्मा पूर्व में भी विभिन्न सामाजिक संगठनों में महत्वपूर्ण पदों का निर्वहन कर चुके हैं।
प्रदेश महासचिव नियुक्त किए जाने पर रितेश शर्मा ने विप्र फाउंडेशन के पदाधिकारियों एवं सभी शुभचिंतकों के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने इस जिम्मेदारी के लिए धन्यवाद देते हुए संगठन के उद्देश्यों को आगे बढ़ाने की प्रतिबद्धता जताई।

Related Articles