Uncategorized

24 जिलों में कांग्रेस का कब्जा, BJP को 10 में जीत, देखें सभी 37 जिलों का चुनाव परिणाम …

जांजगीर-चांपा/जयपुर। राजस्थान में जिला प्रमुख चुनाव के नतीजों ने पंचायत चुनाव की सियासत की तस्वीर बदल दी है। प्रदेश के 37 जिलों में हुए चुनाव में कांग्रेस ने सबसे ज्यादा 24 जिला प्रमुख बनाने में सफलता हासिल की, जबकि भाजपा के खाते में 10 जिले आए। आदिवासी अंचल में भारत आदिवासी पार्टी (BAP) ने दो जिलों में जीत दर्ज की। वहीं, नागौर में राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी (RLP) ने जिला प्रमुख की कुर्सी हासिल की।

जिला प्रमुख चुनाव में कई जगह बहुमत का गणित भी फेल हो गया। चूरू में कांग्रेस के पास स्पष्ट बहुमत होने के बावजूद भाजपा की कनिका सिंह जिला प्रमुख बन गईं। वहीं, भाजपा के बहुमत वाले ब्यावर में कांग्रेस की ममता गुर्जर ने बाजी पलट दी। उदयपुर में भी कांग्रेस के खेमे में क्रॉस वोटिंग हुई और भाजपा के हिम्मत सिंह झाला तीन वोटों से जीत गए।

धौलपुर में कांग्रेस की 21 सीटों के मुकाबले जिला प्रमुख अनीशा जाटव को महज 15 वोट मिले। यहां निर्दलीय प्रत्याशी सोमवती भास्कर को 14 वोट मिले। चित्तौड़गढ़ में 21 साल बाद कांग्रेस की वापसी हुई। जयपुर में कांग्रेस के यशवीर सूरा को पूरे 42 वोट मिले, जबकि जालोर में आसुराम देवासी ने 19 वोटों से जीत दर्ज की।

राजस्थान के 37 जिलों में जिला प्रमुख चुनाव का परिणाम – जिला जीते हुए प्रत्याशी हारे हुए प्रत्याशी विजेता पार्टी श्रेणी

अजमेर- पूजा भंसाली – दशरथ कंवर भाजपा ओपन महिला
अलवर – अनीता मीणा -संतोष मीणा कांग्रेस ST
बालोतरा – सुशीला भील- फूलाराम भाजपा ST
बांसवाड़ा – रीना- डॉ. विकास बामनिया BAP ST
बाड़मेर – गफूर अहमद- खंगार सिंह सोढ़ा कांग्रेस ओपन
ब्यावर- ममता गुर्जर- निर्मला रावत कांग्रेस OBC महिला
भरतपुर- रानू बाला -पूजा कुमारी कांग्रेस SC महिला
भीलवाड़ा- कैलाश चंद्र मीणा -सुखलाल -कांग्रेस ओपन
बीकानेर- निकिता करवासरा- सरिता चौहान -कांग्रेस ओपन महिला
बूंदी- हंसा गुर्जर -मनीष कुमार सैनी- कांग्रेस OBC
चित्तौड़गढ़- रतनी देवी- तुलसी बाई -कांग्रेस ओपन महिला
चूरू- कनिका सिंह- प्रकाश देवी- भाजपा ओपन महिला
दौसा- बीना (निर्विरोध) कोई प्रत्याशी नहीं कांग्रेस SC
डीडवाना-कुचामन बुधाराम गरवा -पूनम- भाजपा SC
डीग- रेनू सिंह- मुबीना -भाजपा ओपन महिला
धौलपुर- अनीशा सिंह -सोमवती- कांग्रेस SC महिला
डूंगरपुर- अनुतोष रोत- कांतिलाल डामोर – BAP ST
हनुमानगढ़ -रेणु- सरस्वती देवी कांग्रेस ओपन महिला
जयपुर -यशवीर सूरा- राजेश कुमार गुर्जर- कांग्रेस ओपन
जैसलमेर- संतोष कुमारी (निर्विरोध कोई प्रत्याशी नहीं कांग्रेस ST
जालोर- आसुराम- हरदानाराम बिश्नोई कांग्रेस OBC
झालावाड़- वर्षा झाला- कुसुमलता -भाजपा ओपन महिला
झुंझुनूं- कोमल भंवरिया -हर्षिनी कुल्हरी -कांग्रेस ओपन महिला
जोधपुर – प्रमिला चौधरी -लक्ष्मण राम -कांग्रेस ओपन
खैरथल-तिजारा इंद्रजीत यादव- अमिता -भाजपा OBC
कोटपूतली-बहरोड़- रामनिवास- बलवान सिंह- कांग्रेस ओपन
नागौर- पांचाराम -अनिल RLP SC
पाली- सीता-निरमा चौहान भाजपा SC
फलोदी -यशवंत कंवर- सरिता – कांग्रेस ओपन महिला
प्रतापगढ़- हकरी कुमारी- इंद्रा देवी -भाजपा ST महिला
राजसमंद- सुंदर देवी -मदन सिंह चौहान- कांग्रेस ओपन
सवाई माधोपुर – आशा देवी (निर्विरोध) कोई प्रत्याशी नहीं कांग्रेस SC
सलूम्बर- पुष्पा कुमारी मीणा – लीला मीणा – कांग्रेस ST महिला
सीकर- सुनीता गठाला -सुनीता रणवां -कांग्रेस OBC महिला
सिरोही -गुमान सिंह- गंगा सिंह -कांग्रेस ओपन
टोंक- अलका बैरवा- प्रियंका बैरवा -कांग्रेस SC महिला
उदयपुर- हिम्मत सिंह- झाला लाल सिंह -भाजपा ओपन

किस पार्टी के कितने जिला प्रमुख
कांग्रेस : 24
भाजपा : 10
भारत आदिवासी पार्टी (BAP) : 2
राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी (RLP) : 1

इस तरह जिला प्रमुख चुनाव में कांग्रेस ने प्रदेश में सबसे ज्यादा जिला परिषदों पर कब्जा जमाया। हालांकि चूरू और ब्यावर जैसे नतीजों ने यह भी दिखाया कि जिला परिषद सदस्यों की संख्या के साथ-साथ मतदान के दिन राजनीतिक समीकरण और क्रॉस वोटिंग भी निर्णायक साबित हुई।

Related Articles