Uncategorized

नपाध्यक्ष जय थवाईत ने क्षेत्रवासियों को दी होली की शुभकामनाए,कुछ इस तरह जताई खुशी …

img 20240324 wa0033578961958497330882 Console Corptech

जांजगीर-चांपा। नगर पालिका अध्यक्ष जय थवाईत ने होली के पावन अवसर पर सभी क्षेत्रवासियों को अपनी बधाई एवं शुभकामनाएं दी है । अपने शुभकामना सन्देश में उन्होंने कहा – हर्ष, उल्लास और उमंग के रंगों से भरपूर होली का यह पर्व आप सभी के जीवन में सुख, समृद्धि और खुशहाली लेकर आए।होली एक दूसरे के लिए प्रेम-भाव और सहयोग को बढ़ावा देने वाला त्यौहार है। मैं आप सभी से प्रेम एवं सद्भावना के साथ सुरक्षित ढंग से होली खेलने और मनाने की अपील करता हूँ। आप सभी क्षेत्रवासियों को होली त्यौहार की बहुत-बहुत बधाई एवं शुभकामनायें।अपने बधाई संदेश में नपाध्यक्ष जय थवाईत ने कहा, होली का पर्व हमारी गौरवशाली परम्परा, विविधता एवं सांस्कृतिक विरासत का प्रतीक है। यह पर्व आपसी प्रेम, एकता, भाईचारे एवं सद्भाव का संदेश देता है।

WhatsApp Image 2025 10 13 at 10.02.11 Console Corptechmahendra Console Corptech

होली का पर्व अधर्म, असत्य एवं अन्याय से लड़ने की प्रेरणा देता है। नपाध्यक्ष जय थवाईत ने क्षेत्रवासियों के सुख समृद्धि की कामना करते हुए कहा कि जीवन की आखिरी सांस कौन सी हो ये पता नही होता इसीलिए द्वेष, वैमनस्य का जीवन में कोई स्थान नहीं होना चाहिए , होली में तो कहा ही जाता है होली के दिन तो दुश्मन भी गले मिलते है। अपने शुभकामना संदेश में श्री थवाईत ने कामना की कि होलिका दहन के साथ ही क्षेत्र की सारी समस्याएँ भस्म हों और क्षेत्र विकास, सामाजिक न्याय और समरसता के इंद्रधनुषा रंगों से सराबोर हो।

rajangupta Console Corptech

Related Articles