छत्तीसगढ़जांजगीर चांपासक्ती

सिंचाई विभाग निरीक्षण भवन में डिप्लोमा अभियन्ता संघ ने अभियंता साथियों का किया सम्मान…

जांजगीर चांपा। गणतंत्र दिवस के अवसर पर जिला प्रशासन जांजगीर एवं सक्ती के द्वारा अभियंताओं को उत्कृष्ट कार्य के लिये प्रस्सति पत्र देकर समान्नित किया गया। डिप्लोमा अभियंता संघ द्वारा प्रशासन की सराहना करते हुए संघ के द्वारा भी अभियंता साथियों को आज बैठक में इंजी विजय कुमार साहू लोक निर्माण विभाग रास्ट्रीय राज मार्ग ,इंजी के एस तंवर सिचाई विभाग , इंजी रामेश्वर सूर्यवंशी, एवं इंजी मुकेश सिदार लोक निर्माण विभाग को डिप्लोमा अभियंता संघ इकाई जिला जांजगीर द्वारा सम्मनित किया गया एवं उनकी उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गई।

WhatsApp Image 2025 10 13 at 10.02.11 Console Corptech

नूतन वर्ष मिलन समारोह के रूप में आयोजित किया गया उक्त बैठक में एच सी राठौर वरिष्ठ उप प्रांताध्यक्ष के द्वारा अभियंता साथियों की विभागो होने वाली समस्याओं को प्रशासन की संज्ञान में लाने एवम विभागों में अभियंताओं की हो रही संविदा भर्ती पर रोक लगाने संबंध में पहल व प्रमोशन के मुद्दों पर भी चर्चा हुई। सम्मान समारोह में वरिष्ठ उप प्रांताध्यक्ष एच सी राठौर, बद्रीविशाल निर्मलकर जांजगीर जिलाध्यक्ष, विजय कुमार साहू वरिष्ठ उपाध्यक्ष,यशवंत राज सिंह मांडलेकर सक्ति जिलाध्यक्ष, सुधीर सुखदेव अनुविभागीय अधिकारी नरियरा, पालेश्वर मंडलोई जिला कोषाध्यक्ष, राम नयन निर्मलकर तहसील अध्यक्ष,एच कुबेर, हरविलास बरेठ, रामनाथ ध्रुव, रामनारायण सूर्यवंशी, संतोष देवांगन, महेंद्र कुर्रे अनुविभागीय अधिकारी जैजैपुर, लोकनाथ साहू, प्रदीप जायसवाल, एस आर पैकरा,नारायण गभेल, एवम अन्य अभियन्ता साथीगण उपस्थित रहें।

rajan Console Corptech

Related Articles