Uncategorized

श्मशान घाट पर खेल रहे थे जुआ, पुलिस ने धर दबोचा …

img 20241022 wa0038920671135122778238 Console Corptech

जांजगीर-चांपा। जिले में जुआ-सट्टा पर रोक लगाने पुलिस अधीक्षक विवेक शुक्ला द्वारा अभियान चलाया जा रहा है।सभी थाना प्रभारियों को कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए है।इसी क्रम में श्मशान घाट के पास जुआ खेलने वाले 5 जुआरियों को पामगढ़ पुलिस ने पकड़ा है।आरोपीयों के विरुद्ध धारा 3 (2) छ. ग. जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 के तहत कार्यवाही किया गया

WhatsApp Image 2025 10 13 at 10.02.11 Console Corptech

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार पामगढ़ पुलिस को मुखबीर से सूचना मिली कि मरघटी के पास कुछ जुआडियान रूपये पैसे का दाव लगाकर तास पत्ती से हार जीत का काट पत्ती नामक जुआ खेल रहे है। सूचना पर थाना पामगढ पुलिस के द्वारा गवाहों के साथ मौके पर जाकर घेराबंदी कर रेड कार्यवाही किया गया। आरोपी गोविंदा बंजारे उम्र 26 वर्ष साकिन पामगढ़, दीपक कुमार श्रीवास उम्र 25 वर्ष साकिन मुड़पार (खिसोरा) थाना नवागढ़,बुधराम उर्फ भोकलो बंजारे साकिन डोंगाकोहरौद, धनंजय कश्यप उम्र 24 वर्ष साकिन भैंसों और रमेश कुमार कश्यप उम्र 29 वर्ष साकिन झूलन  को जुआ खेलते पकडा जिसके पास एवं फड से जुमला 23330/- रूपये, 52 पत्ती तास, 02 नग मोटर सायकल को बरामद किया गया।

rajan Console Corptech

उक्त कार्यवाही में उप. निरी. मनोहर लाल सिन्हा थाना प्रभारी पामगढ़, स.उ.नि. सरोज पाटले, आर. श्याम सरोज ओगरे, मुकेश कमलेश, भुनेश्वर साहू, लखेश्वर पाटले एवं थाना पामगढ स्टाफ का सराहनीय योगदान रहा।

Related Articles