छत्तीसगढ़जांजगीर चांपारायगढ़

21 नवंबर को विशाल युवा कांग्रेस सम्मेलन के बाद निकलेगी भारत जोड़ो पदयात्रा, सक्ती से युवा कांग्रेस बड़ी संख्या में होगी शामिल …

जांजगीर चांपा। जैजैपुर के विश्राम गृह में बुधवार को जिला युवा कांग्रेस सक्ती की निर्वाचन के पश्चात प्रथम बैठक जिला अध्यक्ष बालेश्वर साहू ने आयोजित की। बैठक में विभिन्न विषयों पर चर्चा की गई।

WhatsApp Image 2025 10 13 at 10.02.11 Console CorptechWhatsApp Image 2026 03 12 at 21.38.36 Console Corptech
IMG 20221116 WA0043 1 Console Corptech
बैठक को सम्बोधित करते बालेश्वर साहू…

बैठक में राहुल गांधी के द्वारा किये जा रहे कन्याकुमारी से कश्मीर तक पदयात्रा की तर्ज पर छत्तीसगढ़ प्रदेश युवा कांग्रेस के अध्यक्ष आकाश शर्मा के निर्देशन पर छत्तीसगढ़ के सभी विधानसभा में युवा कांग्रेस के द्वारा सहपद यात्रा निकालने पर चर्चा की गई। 21 नवम्बर को भारतीय राष्ट्रीय युवा कांग्रेस के अध्यक्ष श्रीनिवासन बी वी के नेतृत्व एवं मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के मुख्यातिथ्य में विशाल युवा कांग्रेस सम्मेलन के पश्चात भारत जोड़ो पदयात्रा किया जाना है, जिसमे जिला सक्ती के भागीदारी के विषय मे चर्चा की गई। ततपश्चात युवा कांग्रेस के पदाधिकारियों,सीनियर कांग्रेस महिला कांग्रेस के उपस्थिति में जैजैपुर नगर में भारत जोड़ो पद यात्रा निकाला गया। इस यात्रा में सैकड़ों कांग्रेसिजन उपस्थित रहे।

WhatsApp Image 2026 03 12 at 21.38.37 Console Corptechrajan Console Corptech

Related Articles