छत्तीसगढ़जांजगीर चांपाबिलासपुररायपुर

प्रदेश स्वास्थ्य कर्मचारी संघ का अनिश्चितकालीन आंदोलन अगले माह, विभिन्न मांगों को लेकर लड़ी जाएगी आर-पार की लड़ाई…

जांजगीर चांपा। छत्तीसगढ़ प्रदेश स्वास्थ्य कर्मचारी संघ की संभागीय बैठक बिलासपुर हुई, जिसमें संभाग के सभी जिलाध्यक्ष, ब्लॉक अध्यक्ष और संभाग के सभी कर्मचारी एवं प्रांतीय निकाय से प्रांत अध्यक्ष आलोक मिश्रा, उप प्रांत अध्यक्ष अश्वनी गुर्देकर शामिल हुए।

WhatsApp Image 2025 10 13 at 10.02.11 Console CorptechWhatsApp Image 2026 02 24 at 07.53.42 Console Corptech

बैठक में प्रांतीय निकाय के पदाधिकारियों की उपस्थिति में आगामी 4 जुलाई से स्वास्थ्य विभाग में कार्यरत समस्त संवर्ग के कर्मचारियों की वेतन विसंगति, संविदा कर्मचारियो का नियमितीकरण स्वास्थ्य विभाग में संविलियन, जीवनदीप समिति में कार्यरत कर्मचारियों को कलेक्टर दर से भुगतान और रिक्त पदों में नियुक्ति में प्राथमिकता एवं अन्य मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन आंदोलन करने का आह्वान प्रांत अध्यक्ष ने किया। जांजगीर चांपा जिले का अध्यक्ष मदन लाल साहू ने कहा कि जांजगीर-चांपा जिले के स्वास्थ्य विभाग में कार्यरत समस्त केडर के स्वास्थ्य अधिकारी/कर्मचारी, सभी केडर संयोजक, एनएचएम के समस्त केडर के संविदा कर्मचारी, जीवनदीप समिति के समस्त कर्मचारी, सीएचओ प्रकोष्ठ के समस्त कर्मचारी, नर्सिंग संवर्ग के समस्त कर्मचारी, रेडियोग्राफर संवर्ग के समस्त कर्मचारी, एमएलटी प्रकोष्ठ के समस्त कर्मचारी, नेत्र सहायक अधिकारी प्रकोष्ठ के समस्त कर्मचारी, फार्मासिस्ट प्रकोष्ठ के समस्त कर्मचारी, ड्रेसर प्रकोष्ठ के समस्त कर्मचारी, समस्त लिपिक संवर्ग की कर्मचारी, समस्त बीईटीओ, पर्यवेक्षक प्रकोष्ठ के समस्त कर्मचारी, आरएचओ प्रकोष्ठ के समस्त कर्मचारियों, लिपिक संवर्ग के समस्त कर्मचारी, वाहन चालक प्रकोष्ठ के समस्त कर्मचारी, वार्ड बॉय, वार्ड आया, तृतीय एवं चतुर्थ वर्ग के समस्त स्वास्थ्य कर्मचारियों को छत्तीसगढ़ प्रदेश स्वास्थ्य कर्मचारी संघ द्वारा अनिश्चितकालीन आंदोलन में समस्त संवर्ग अस्तित्व की इस लड़ाई में अपना पूर्ण सहयोग प्रदान करेगा। स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों के लिए यह अंतिम आंदोलन हो सकता है ।

WhatsApp Image 2026 02 27 at 13.05.14 Console Corptechrajan Console Corptech

Related Articles