छत्तीसगढ़जांजगीर चांपा

जिले की विभिन्न ग्राम पंचायतों में पहुंची विकसित भारत संकल्प यात्रा
शिविर लगाकर हितग्राहियों को किया जा रहा लाभान्वित …

जांजगीर-चांपा। कलेक्टर आकाश छिकारा के निर्देशन में विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत शासकीय योजनाओं के प्रचार के लिए एलईडी वैन जिले के दूरस्थ ग्राम पंचायतों तक में पहुंच रही है। विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत ग्रामीण उत्साह के साथ शामिल हो रहे हैं। केन्द्र सरकार की कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देने हेतु विकसित भारत संकल्प शिविर का आयोजन किया गया।
विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत शासकीय योजनाओं का प्रचार वाहन आज जिले के जिले के नवागढ़ जनपद पंचायत की ग्राम पंचायत बरबसपुर, धाराशिव, जनपद पंचायत अकलतरा के ग्राम पंचायत फरहदा, सांकर, जनपद पंचायत बलौदा के ग्राम पंचायत झपेली, जावलपुर, जनपद पंचायत बम्हनीडीह के ग्राम पंचायत मोहगांव, झर्रा, जनपद पंचायत के ग्राम पंचायत कमरीद एवं खरगहनी में पहुंचा और अधिकारियों-कर्मचारियों ने नागरिकों को शासकीय योजनाओं की जानकारी के साथ-साथ पात्र हितग्राहियों को योजनाओं से लाभन्वित किया जा रहा है। इस दौरान बड़ी संख्या में नागरिकजन उपस्थित हुए जिन्हें भारत को विकसित भारत बनाने के लिए संकल्प भी दिलाया गया।

WhatsApp Image 2025 10 13 at 10.02.11 Console CorptechWhatsApp Image 2026 02 24 at 07.53.42 Console Corptech

WhatsApp Image 2026 02 27 at 13.05.14 Console Corptechrajan Console Corptech

Related Articles