छत्तीसगढ़जांजगीर चांपा

पुलिस परिवार ने प्रमुख 10 मांगों को लेकर दिया धरना …

जांजगीर-चांपा/ रायपुर। बूढ़ातालाब धरना स्थल पर शुक्रवार को पुलिस परिवार के कुछ सदस्यों ने 10 मांगों को लेकर धरना दिया। इनकी प्रमुख मांग यह है कि 40,000 हजार कर्मचारियों के पास रहने को शासकीय आवास नहीं है,जो मिलना चाहिए।24 घंटा ड्यूटी करने वाले पुलिस कर्मचारियों का ग्रेड पे 1900 है,जबकि अन्य विभागों के कर्मचारी जो आठ घंटे ड्यूटी करते हैं उनको 2,400 या 2,800 रुपये ग्रेड पे दिया जाता है। पुलिस कर्मचारियों को भी 2,800 रुपये ग्रेड पे दिया जाए। नायब तहसीलदार का ग्रेड पे 4,200 हैं और वो राजपत्रित अधिकारी है, जबकि पुलिस के निरीक्षक 4,300 ग्रेड पे होने के बाद भी तृतीय श्रेणी कर्मचारी है। यह भेदभाव नहीं होना चाहिए। नक्सल मोर्चा संभालने वाले जवानों को चतुर्थ श्रेणी (ट्रेड,स्वीपर) कर्मचारियों के समान वेतन दिया जा रहा है, जो ठीक नहीं है।

WhatsApp Image 2025 10 13 at 10.02.11 Console CorptechWhatsApp Image 2026 03 12 at 21.38.36 Console Corptech

shrinathji Console Corptech

Related Articles