Uncategorized

राष्ट्रीय कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे के आमसभा के बाद जांजगीर-चांपा लोकसभा में कांग्रेसमय माहौल – मो. इब्राहिम मेमन ….

जांजगीर-चांपा। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मो. इब्राहिम मेमन ने कहा कि छत्तीसगढ़ के लगभग सभी सीटों पर जो कांग्रेस हाईकमान ने मजबूत प्रत्याशियों को उतारा है उससे कांग्रेस को निश्चित ही लाभ मिलेगा। उन्होंने कहा कि आज जांजगीर-चांपा लोकसभा क्षेत्र के भालेराव मैदान चांपा में श्री खड़गे ने आमसभा को सम्बोधित किया है जिससे पूरा लोकसभा क्षेत्र कांग्रेस मय हो गया है जिससे कांग्रेस के अंतिम कार्यकर्ता को उर्जा मिलेगी।सूरत में मुकेश दलाल ऒर इंदोर में अक्षय बम कांग्रेस के प्रत्याशी ने जो भाजपा में जाकर शाम दाम दंड भेद का घृणित कार्य किया है जनता उसका जवाब देगी।कांग्रेस गठबंधन इंडिया बहुमत से सरकार बनाएगी।भारतीय जनता पार्टी का चाल, चरित्र और चेहरा भारत देश के सामने उजागर होगा। छत्तीसगढ़ के 7 सीटों पर कांग्रेस का परचम लहरायेगा।कांग्रेस पार्टी का महालक्ष्मी योजना साल में 1 लाख रूपये का काफी महत्वपूर्ण धोषणा है जिसका सभी प्रत्याशियों को लाभ मिलेगा।

जनसभा में लोगों की भीड़ …

Related Articles