

चांपा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दिवंगत पिता के संबंध में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे द्वारा कथित रूप से की गई अभद्र एवं अमर्यादित बयानबाजी के विरोध में भारतीय जनता युवा मोर्चा मंडल चांपा ने शहीद भगत सिंह चौक पर पुतला दहन कर विरोध प्रदर्शन किया। कार्यक्रम युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष लव कुमार देवांगन के नेतृत्व में आयोजित किया गया।

यह कार्यक्रम भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव सिंह एवं भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष राहुल योगराज टिकरिहा के आह्वान पर भाजपा जिला अध्यक्ष अंबेश जांगड़े और भाजयुमो जिला अध्यक्ष आकाश सिंह के निर्देशानुसार आयोजित किया गया। इसमें चांपा मंडल प्रभारी रजनी सत्तू साहू एवं योगेश गोयल का मार्गदर्शन रहा, जबकि भाजपा मंडल अध्यक्ष संतोष थवाईत की सहमति से कार्यक्रम संपन्न हुआ।

प्रदर्शन में भाजपा एवं युवा मोर्चा के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने कथित टिप्पणी के प्रति नाराजगी जताई। कार्यकर्ताओं ने सार्वजनिक जीवन में मर्यादित भाषा के इस्तेमाल की आवश्यकता पर जोर देते हुए अपना विरोध दर्ज कराया।
इस अवसर पर व्यवसायी प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष कार्तिकेश्वर स्वर्णकार, अनंत थवाईत, व्यवसायी प्रकोष्ठ के सह कोषाध्यक्ष गोपाल मित्तल, भाजपा कार्यालय मंत्री सुभाष शर्मा, कौशल अग्रवाल, जागेश्वर केशरवानी, भवानी गुप्ता, पार्षद प्रतिनिधि संतोष देवांगन, जिला सोशल मीडिया प्रभारी आशुतोष सोनी, भाजपा नगर मंत्री गौतम यादव, युवा मोर्चा उपाध्यक्ष किशन देवांगन एवं आकाश भोजवानी सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे। इसके अलावा शैलेन्द्र देवांगन, रवि सूर्यवंशी, उमेश चौबे, युवा मोर्चा मंत्री दीपक देवांगन, सिद्धार्थ पाठक, नितेश साहू, चिकित्सा प्रकोष्ठ संयोजक उदय शंकर देवांगन, बूथ अध्यक्ष मनहरण देवांगन, विनय बघेल, नीतीश दास महंत, रोहित शर्मा, चिराग चौहान और दुर्गेश साहू सहित भाजपा एवं युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन में भाग लिया।



