Uncategorized

अपना सूपड़ा साफ होते देख कांग्रेस संविधान और आरक्षण खत्म होने का भ्रम फैला रही है -विष्णुदेव साय …

🔴 कांग्रेस के नेता माेदी लहर से घबराकर मानसिक संतुलन खो चुके हैं, इसलिए कर रहे दुष्प्रचार। लबरा और झूठे वादा करने वाली कांग्रेस को सबक सीखाना है–विष्णुदेव साय …

जांजगीर चांपा। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा, देश में चल रही मोदी लहर से घबराकर कांग्रेसी नेता अपना मानसिक संतुलन खो चुके हैं। इसलिए आज कांग्रेस भ्रम फैला रही है कि मोदी की सरकार पर बनने पर संविधान और आरक्षण खत्म हो जाएगा। कांग्रेस के इस झूठ के झांसे में जनता नहीं आने वाली है। मोदी की गारंटी है कि न तो संविधान खत्म होगा और न ही आरक्षण की व्यवस्था। आदिवासी और दलितों, पिछड़ों को आरक्षण की पूर्व की भांति लागू रहेगा। कांग्रेस मुद्दाविहिन हो चुकी है, इसलिए अब कांग्रेस मोदी की गारंटी के बारे में दुष्प्रचार कर रही है। झूठे वादों करने वाली कांग्रेस को छत्तीसगढ़ की जनता सबक सीखाएगी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाएगी।

विष्णुदेव साय ने कहा कांग्रेस कहती है कि महतारी वंदन योजना सिर्फ चुनाव तक ही चलेगी। अब कांग्रेस इसके बारे में भी भ्रम फैलाने काम कर रही है। कहा-मोदी की गारंटी है कि महतारी वंदन योजना के तहत हर महीने महिला के खाते में हजार इसी तरह दिए जाएंगे। कांग्रेस के झूठ और दुष्प्रचार पर विश्वास मत करिए। इनको अपनी करारी हार दिखने लगी है। इनके सभी प्रत्याशी चुनाव हारने जा रहे हैं। इसलिए कांग्रेस ने अब झूठ को ही हथियार बना लिया है।

विष्णुदेव साय ने कहा कि ये लोकसभा चुनाव बहुत महत्वपूर्ण है कि क्योंकि देश की सत्ता पर कांग्रेस को काबिज नहीं होने देना है। क्योंकि ये कांग्रेसी तुष्टिकरण की राजनीति कर रहे है। इस बार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी को देश का तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाना है। मोदी जी कांग्रेस और इंडी गठबंधन दलों की तरह परिवारवाद की राजनीति नहीं करते है। प्रधानमंत्री नरेंद्र माेदी जी का परिवार सभी देशवासी हैं। उनके लिए वह 24 घंटे में 18 घंटे तक दिनरात काम करते हैं। लेकिन कांग्रेस झूठे वादे कर वोट लेते हैं फिर सत्ता पाने के बाद जनता को लूटने में लग जाते हैं।

विष्णुदेव साय ने कहा-प्रधानमंत्री मोदी की सरकार ने देश के गरीबों को आवास, महिलाओं को गैस कनेक्शन, घर-घर नल कनेक्शन के जरिए पानी पहुंचाने सहित विकास के अनगिनत काम किए। मोदी सरकार ने कश्मीर से 370 धारा हटया और राम मंदिर के निर्माण कराया। मोदी जी कहते हैं कि अभी ये सिर्फ ट्रेलर है। 2029 तक देश को विश्व की तीसरी अर्थव्यवस्था और 2047 तक भारत का विकसित बनाने का मोदी जी का लक्ष्य है। इसलिए आप सभी को जांजगीर लोकसभा प्रत्याशी कमलेश जागड़े को संसद में भेजना है।

उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कहा- भाजपा की सरकार बनने के बाद छत्तीसगढ़ में विष्णुदेव साय की सरकार ने तीन से 4 महीने में माेदी गारंटी की अधिकांश वादों को पूरा कर चुकी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आदिवासी समुदाय की बेटी को द्रौपदी मुर्म को राष्ट्रपति बनाया। साथ ही उन्होंने छत्तीसगढ़ के इतिहास में पहली बार एक आदिवासी के बेटे विष्णुदेव साय को मुख्यमंत्री बनाकर आदिवासी समाज के सम्मान को बढ़ाया।यहां जांजगीर चांपा की कांग्रेस के प्रत्याशी सरकारी सामुदायिक भवन पर ही कब्जा कर लिया है। दूसरी तरफ भाजपा की कर्मठशील और जुझारू प्रत्याशी कमलेश जांगड़े हैं, जो आपकी सेवा में सदैव तत्पर और उपलब्ध रहेगीं।कांग्रेस की जब केंद्र में सरकार थी तो उस समय आतंकवाद चरम पर था। लेकिन मोदी सरकार आने पर आतंकवादियों को उनके घर में घुसकर मारने का काम किया। आज देश से आतंकवाद का सफाया हो चुका है।

भाजपा प्रत्याशी कमलेश जांगड़े ने कहा कि हमारे देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महिलाओं, युवाओं सहित सभी वर्गों के हितों के लिए अनेक जनकल्याणकारी योजनाएं संचालित की है। देश को विकसति राष्ट्र बनाने के लिए हमें संकल्पित होकर पीएम मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाना है। इसके लिए आप सभी को कमल पर बटन दबाना है।

Related Articles