छत्तीसगढ़

शासकीय भूमि पर बैराज निर्माण के लिए बनाए गए मकान को दो दिन के भीतर तोड़ने का दिया आदेश …

शिवरीनारायण। नगर पंचायत शिवरीनारायण के वार्ड न. 12 में बैराज निर्माण के लिए बनाए गए मजदूरों के लिए में मकान पर कुछ महिलाओं ने अवैध कब्जा कर लिया था जिसे आज शिवरीनारायण तहसीलदार के के जायसवाल, पटवारी मोहन बनर्जी और नायब तहसीलदार संजय बरेठ ने मौके पर पहुंचकर जांच निरीक्षण किये जिसमे वहां मकान पर कब्जा पाया गया। जिसे दो दिन के भीतर तोड़ने का आदेश दिया हैं। अगर दो दिवस के भीतर मकान खाली नही किया जाएगा तो उक्त मकान रहने वाले लोगो के खिलाफ सख्त कानूनी कार्यवाही की जायेगी। आपको बता दे बैराज मोड़ के पास काफी लंबे समय से मकान खाली पड़ा था जिसे नगर के भू-माफियाओं द्वारा कब्जा करने की नियत से बाहरी गांव के लोगों को बुलवाकर वहा रुकवाया गया था। जिस पर शिवरीनारायण प्रेस कल्ब की टीम ने कार्यवाही करने के लिए आवेदन तहसीलदार को सौंपा था। जिसपर तत्काल तहसील की टीम ने मौके पर पहुंच कर मकान पर कब्जा करने वालो तत्काल हटने का आदेश दिया और उच्च अधिकारियों से बात कर उस भवन को दो दिवस के भीतर तोड़ने का आदेश दिया है। वही भू माफियाओं के द्वारा अब किसी भी प्रकार से बेजा कब्जा की शिकायत मिलती है तो उसमे तत्काल कार्यवाही करने की बात तहसीलदार ने की है। अब देखना होगा दो दिवस के भीतर उक्त मकान टूटता है या फिर अधिकारियों से बड़े भू- माफिया हो जाते हैं

WhatsApp Image 2025 10 13 at 10.02.11 Console CorptechWhatsApp Image 2026 03 12 at 21.38.36 Console Corptech

shrinathji Console Corptech

Related Articles