Uncategorized

छत्तीसगढ़ : हर दो दिन दो विभागों की समीक्षा करेंगे CM, कामों की देनी होगी जानकारी …

img 20240122 wa00826828383118651736235 Console Corptech

रायपुर।  मुख्यमंत्री विष्णु देव सहाय अब हर दो दिन दो विभागों की समीक्षा करेंगे जिसमें 13 जून से 15 जून तक सबसे पहले इन विभागों से फीडबैक लिया जाएगा।आचार संहिता खत्म होने के बाद छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री एक्शन मोड में आ गए हैं। लोकसभा चुनाव खत्म होने के बाद अब शासकीय काम काज में कसावट और तेजी लाने के लिए छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय 13 जून से सभी विभागों के कामकाज और योजनाओं की प्रगति और उनकी समीक्षा शुरू करने जा रहे हैं।जिसे लेकर टाइम शेड्यूल जारी कर दिया गया है। मुख्यमंत्री के द्वारा ली जाने वाली समीक्षा बैठक में विभागों के सभी वरिष्ठ अधिकारियों को उपस्थित रहने के निर्देश दिए गए हैं

WhatsApp Image 2025 10 13 at 10.02.11 Console CorptechWhatsApp Image 2025 10 01 at 13.56.11 Console Corptech

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय 13 जून से इस बैठक की शुरुआत करने जा रहे हैं। जिसके तहत सबसे पहले कृषि विभाग की समीक्षा की जाएगी। इसके बाद औद्योगिकी, मत्स्य पालन, पशुपालन, दु्ध महासंघ के कामकाज की समीक्षा की जाएगी। वहीं इसके बाद 14को स्वास्थ्य विभाग चिकित्सा विभाग औषधि प्रशासन की समीक्षा होगी। इसी तरह से रोजाना छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय विभागों की अलग-अलग समीक्षा करेंगे।

WhatsApp Image 2025 10 01 at 21.40.40 Console Corptech

पहले दो दिन इन विभागों की होगी बैठक – मुख्यमंत्री साय 13 जून को दोपहर 1 बजे से मुख्यमंत्री निवासकार्यालय में कृषि एवं उद्यानिकी विभाग तथा अपरान्ह 3 बजे सेपशुधन विकास, मत्स्यपालन एवं दुग्ध महासंघ के काम-काज कीसमीक्षा करेंगे। मुख्यमंत्री 14 जून को सुबह 11.30 बजे से स्वास्थ्यविभाग तथा दोपहर 3 बजे चिकित्सा शिक्षा, खाद्य एवं औषधिप्रशासन विभाग की समीक्षा बैठक लेंगे। मुख्यमंत्री 15 जून को सुबह 11.30 बजे से लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी तथा दोपहर 2 बजे से गृह एवं जेल विभाग की समीक्षा बैठक लेंगे।

Related Articles