Uncategorized

रजत जयंती वर्ष पर एम.एम.आर.पी.जी. कॉलेज में पूर्व छात्र सम्मेलन, सफलता की कहानियां हुई साझा …

img 20250910 wa00613728617841155009191 Console Corptech

चांपा। शासकीय एम.एम.आर.पी.जी. कॉलेज, चांपा में दिनांक 10 सितम्बर 2025 को छत्तीसगढ़ राज्य की रजत जयंती वर्ष के उपलक्ष्य में Alumni Meet का भव्य आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य पूर्व छात्रों और वर्तमान विद्यार्थियों के बीच संवाद स्थापित करना तथा राज्य निर्माण की उपलब्धियों को साझा करना रहा।

कार्यक्रम का शुभारंभ स्वागत उद्बोधन से हुआ, जिसमें डॉ. एस.पी. भारद्वाज ने राज्य के 25 वर्षों की यात्रा, जांजगीर-चांपा जिले की उन्नति एवं अर्थव्यवस्था पर प्रकाश डाला। वरिष्ठ प्राध्यापक डॉ. बी.डी. दीवान ने कहा कि राज्य के विकास में शिक्षा और युवाओं की भूमिका सबसे अहम है। वहीं प्राचार्य डॉ. एच.पी. खैरवार ने छत्तीसगढ़ की उपलब्धियों और भविष्य की संभावनाओं पर विचार रखे।

श्रीमती मीनाक्षी चंद्रा (विभागाध्यक्ष, भौतिक विज्ञान) ने कैरियर गाइडेंस और इंटर्नशिप पर मार्गदर्शन दिया, जबकि प्रो. मनोज हंसराज ने उच्च शिक्षा के महत्व को रेखांकित किया। कार्यक्रम में पूर्व छात्रों ने अपने अनुभव साझा किए और बताया कि किस प्रकार कॉलेज की शिक्षा और संस्कारों ने उनके जीवन में सफलता दिलाई।

इस अवसर पर वनस्पति विज्ञान विभाग के पूर्व छात्रों को उनकी उत्कृष्ट उपलब्धियों के लिए सम्मानित भी किया गया। कार्यक्रम का संचालन वाणिज्य विभागाध्यक्ष डॉ. व्ही.एम. दांडेकर ने किया तथा धन्यवाद ज्ञापन संयोजक डॉ. नीलिमा पांडेय ने प्रस्तुत किया।

कार्यक्रम का समापन समूह छायाचित्र और एम.एस.सी. वनस्पति विज्ञान विद्यार्थियों द्वारा बनाए गए सेल्फी प्वॉइंट पर सेल्फी लेने के साथ हुआ। इस अवसर पर मनीष बंजारे, पार्वती कर्ष, शिव सूर्यवंशी, नंदकुमार, मेलाराम, रोहित, सत्यम, श्वेता प्रजापति, सुनील, हेमबाई यादव, नरेंद्र, किशन, योगेश सहित बड़ी संख्या में पूर्व छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

Related Articles