Uncategorized

जिला अस्पताल सहित सभी स्वास्थ्य केन्दों में एनीमिया जांच शिविर का किया गया आयोजन …

img 20240902 wa00585903094960042372673 Console Corptech

जांजगीर-चांपा। राष्ट्रीय पोषण माह 2024 के तहत आज शासकीय जिला अस्पताल सहित सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र एवं उपस्वास्थ्य केन्द्रों में एनीमिया जांच शिविर का आयोजन किया गया।

WhatsApp Image 2025 10 13 at 10.02.11 Console CorptechWhatsApp Image 2026 03 12 at 21.38.36 Console Corptech

जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग ने बताया कि प्रतिवर्ष 01 से 30 सितंबर तक भारत में पोषण की स्थिति में सुधार लाने और लोगों को स्वस्थ्य जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करने के उद्देश्य से राष्ट्रीय पोषण माह मनाया जाता है। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य किशोरी बालिकाओं, गर्भवती महिलाओं एवं शिशुवती माताओं के स्वास्थ्य की रक्षा हेतु उचित पोषण आहार के महत्त्व के विषय में जन जागरूकता लाना है। आज के स्वस्थ बच्चे कल का स्वस्थ भारत है। इनके बेहतर स्वास्थ्य का देश के विकास, उत्पादकता तथा आर्थिक उन्नति पर स्पष्ट प्रभाव पड़ता है। गर्भवती महिलाओं एवं शिशुवती माताओं में 12 ग्राम से कम हीमोग्लोबीन पाया जाना रक्त की कमी एवं 7 ग्राम से कम हीमोग्लोबीन को गंभीर एनीमिया की श्रेणी में रखा गया है।

WhatsApp Image 2026 03 12 at 21.38.37 Console Corptechrajan Console Corptech
img 20240902 wa00596097804383442335451 Console Corptech

उक्त कार्यक्रम अंतर्गत परियोजना जांजगीर के 08 सेक्टर, परियोजना नवागढ़ के 06 सेक्टर, परियोजना पामगढ़ के 10 सेक्टर, परियोजना अकलतरा 08 सेक्टर, बलौदा के 09 सेक्टर एवं बम्हनीडीह के 08 सेक्टर में स्कूली बालक-बालिकाओं, गर्भवती महिलाओं एवं शिशुवती माताओ का शिविर एवं कैम्प के माध्यम से एनीमिया जांच कराया गया है। जिसमें महिला एवं बाल विकास विभाग के परियोजना अधिकारियों, पर्यवेक्षकों एवं आंगनबाड़ी कार्यकर्ता व सहायिकाओं एवं स्वास्थ्य विभाग, आयुष विभाग, यूनिसेफ, अधिकारीगण एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहें।

Related Articles