Uncategorized

मां बम्लेश्वरी डोंगरगढ़ शारदीय नवरात्रि मेला में 800 से अधिक पुलिसकर्मी रहेंगे ड्यूटी में तैनात …

img 20241002 wa0050591804416754947164 Console Corptech


🔴 पुलिस अधीक्षक राजनांदगांव मोहित गर्ग के निर्देशन में क्वांर नवरात्रि पर्व डोंगरगढ़ मेला ड्यूटी में तैनात जवानों को ब्रीफ कर किया गया ड्यूटी वितरण।अगले 9 दिन तक अंजोरा बाईपास से डोंगरगढ़ मेला स्थल तक संभालेंगे ट्रैफिक सुरक्षा व्यवस्था। यात्रियों को सुचारू रूप से दर्शन कराने एवं सुरक्षा प्रदान करने हेतु – 1- ऊपर मंदिर गर्भगृह, 2- रोपवे नीचे एवं ऊपर, 3- ऊपर मंदिर से नीचे तक सीढ़ी में सुरक्षा व्यवस्था, 4- क्षीरपानी  में प्रवेश द्वारा से ड्रापगेट एवं रोपवे तक, 5- गोताखोर पार्टी, 6- बुढादेव मंदिर सुरक्षा व्यवस्था के साथ साथ क्षीरपानी में पुलिस कन्ट्रोल रूम बनाया गया है।

WhatsApp Image 2025 10 13 at 10.02.11 Console CorptechWhatsApp Image 2025 10 01 at 13.56.11 Console Corptech

डोगरगढ़। दिनांक 03.10.2024 से 12.10.2024 तक मां बम्लेश्वरी डोंगरगढ़ क्वांर नवरात्रि का पर्व मनाया जायेगा। इस दौरान डोंगरगढ़ में मां बम्लेश्वरी के दर्शन हेतु श्रद्वालुगण लाखों की संख्या में आने की संभावना है। इस दौरान कानून एवं शांति व्यवस्था बनाये रखने एवं सम्पूर्ण नवरात्रि पर्व को प्रभावी बनाने के उद्देश्य से अलग-अलग जिलों का बल बुलाया गया है जिसमें पुलिस जिला बल, सीएएफ, होम गार्ड, यातायात पुलिस शामिल हैं। सम्पूर्ण मेला व्यवस्था को 04 सेक्टर में बांटा गया है। जिसमें लगभग 800 से अधिक पुलिस अधिकारियों/कर्मचारियों का ड्यूटी लगाया गया है, जिसे क्षीरपानी परिसर में पुलिस अधीक्षक गजेन्द्र सिंह,पीटीएस राजनांदगांव एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ऑप्स) मुकेश ठाकुर द्वारा मेला ड्यूटी पर लगे बल को ब्रीफ कर ड्यूटी वितरण किया गया।

WhatsApp Image 2025 10 01 at 21.40.40 Console Corptech
img 20241002 wa00538105843917382488004 Console Corptech

यातायात पुलिस द्वारा अंजोरा बाईपास से रामदरबार, सुकुलदैहान, मुसरा होते हुए डोंगरगढ़ तक पैदल यात्रियों के लिए जगह-जगह बैरिकेट व पुलिस जवान तैनात किया गया है। उपर मां बम्लेश्वरी मंदिर से निचे मां बम्लेश्वरी मंदिर तक पुलिस जवानों को तैनात किया गया है ताकि दर्शनार्थियों को किसी प्रकार का परेशानियों का सामना न करना पड़े।

इस अवसर पर अति.पु.अधी. (ऑप्स) राज. मुकेश ठाकुर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राजनांदगांव राहुल देव शर्मा, डी.सी. पटेल, अति.पुलिस अधीक्षक एमएमएसी, गोपीचंद मेश्राम, उपुअ रामानुजगंज, डॉ. संगीता माहिलकर, उप सेनानी, 14वीं वाहिनी, छसबल बालोद, श्रीमती तनुप्रिया ठाकुर, आशीष कुंजाम, पु.अनु.अधि. डोंगरगढ़, उप पुलिस अधीक्षक अजाक राजनांदगांव, श्रीमती अंजली येरेवार, उप पुलिस अधीक्षक, पीटीएस राजनांदगांव, अजीत ओगरे, उप पुलिस अधीक्षक राजनांदगांव, अजीत सिंह यादव, 14वीं वाहिनी छसबल बालोद, भरत लाल धु्रव, सहायक सेनानी, 08वीं वाहिनी छसबल राजनांदगांव, संतोष झारिया, सहायक सेनानी, एपीटीएस बोरगांव, बद्रीनाथ मिश्रा, सहायक सेनानी, 17वीं वाहिनी छसबल कबीरधाम, संतराम नेताम, सहायक सेनानी, 16वीं वाहिनी छसबल नारायणपुर, गोरखनाथ प्रसाद, सहायक सेनानी, 07वीं वाहिनी छसबल भिलाई एवं जिले एवं अन्य जिले से आये अधिकारी/कर्मचारीगण उपस्थित थे।

Related Articles