Uncategorized

जांजगीर-चांपा कांग्रेस को नया कप्तान—राजेश अग्रवाल की ताजपोशी …

img 20251128 wa00568719392181152227985 Console Corptech

जांजगीर-चांपा। जिला कांग्रेस कमेटी में लंबे समय से प्रतीक्षित फेरबदल करते हुए प्रदेश कांग्रेस नेतृत्व ने वरिष्ठ नेता एवं पूर्व अध्यक्ष, नगरपालिका परिषद चांपा राजेश अग्रवाल को नया जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष नियुक्त किया है। शुक्रवार को की गई इस घोषित नियुक्ति के बाद पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है।

प्रदेश नेतृत्व ने विश्वास जताया है कि राजेश अग्रवाल के अनुभव, सहज व्यक्तित्व और संगठनात्मक क्षमता से जिले में कांग्रेस का ढांचा और मजबूत होगा तथा जमीनी स्तर पर पार्टी की पकड़ और व्यापक बनेगी।

नई जिम्मेदारी मिलने पर राजेश अग्रवाल ने कहा कि वे सभी कार्यकर्ताओं को साथ लेकर संगठन को सक्रिय, सशक्त और प्रभावी बनाने की दिशा में काम करेंगे। उन्होंने बताया कि आने वाले दिनों में जनता से सीधा संवाद बढ़ाने, स्थानीय मुद्दों पर संघर्ष तेज करने और पार्टी को बूथ स्तर तक मजबूत करने के लिए कई कार्यक्रम शुरू किए जाएंगे।

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उनके चयन का स्वागत करते हुए उम्मीद जताई कि जिले में पार्टी की गतिविधियाँ अब और गति पकड़ेंगी। राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि यह नियुक्ति राजेश अग्रवाल के व्यापक अनुभव, सरलता, कुशाग्र बुद्धि और राजनीतिक समझ को देखते हुए संगठनात्मक मजबूती की दिशा में उठाया गया महत्वपूर्ण कदम है।

Related Articles