Uncategorized

फ़्लोरा मैक्स घोटाला : महिला एजेंट के पति ने खाया जहर, इलाज के दौरान हुई मौत …

img 20241205 wa0057739046521627292574 Console Corptech

चांपा। फ़्लोरा मैक्स कंपनी के धोखाधड़ी मामले में चौकाने वाली घटना सामने आई है। कंपनी द्वारा किए गए झूठे वादे और निवेशकों के बढ़ते दबाव के कारण महिला एजेंट के पति संतोष साहू उम्र 50 वर्ष ने जहर सेवन कर लिया है।इलाज के दौरान बीडीएम अस्पताल में उनकी मौत हो गयी है।पीएम के बाद परिजनों को बॉडी सौप दी गई।

WhatsApp Image 2025 10 13 at 10.02.11 Console Corptechmahendra Console Corptech

फ़्लोरा मैक्स कंपनी की महिला एजेंट नीरा साहू ने बताया कि वह 2 साल पहले फ्लोरा मैक्स कंपनी में जुड़ी थी। कंपनी के संचालक अखिलेश सिंह ने कमीशन व अन्य लाभों का लालच देकर उन्हें नेटवर्क में शामिल किया।नीरा ने 30 हजार रुपये शुरुवाती में जमा किया।ज्यादा कमीशन के प्रलोभन में आकर वह 8 अलग-अलग बैंकों और वित्तीय संस्थाओं से लोन लिया। उन्होंने 380 महिलाओं को अपने चैनल में जोड़ा।लेकिन कंपनी ने समय पर किश्तें देना बंद कर दिया जिससे निवेशकों और बैंक का दबाब बढ़ने लगा। नीरा साहू के पति संतोष साहू ने कहा कि कंपनी के झूठे वादों ने उनकी आर्थिक स्थिति बर्बाद कर दी। परिवार मानसिक और आर्थिक स्थिति झेल रहा है।

WhatsApp Image 2026 02 14 at 14.01.54 Console Corptech

Related Articles