Uncategorized

खेतों में सजी थी जुआ की फड़, 18 जुआरियों से 5 लाख रुपये जब्त …

img 20250103 wa00389039793250806906177 Console Corptech

जांजगीर-चांपा। जिले में जुआ-सट्टा पर रोक लगाने पुलिस अधीक्षक विवेक शुक्ला द्वारा विशेष अभियान चलाया जा रहा है।इसी क्रम में ग्राम पचरी करमंदी में खेतों के बीच पुलिस ने धाकड़ कार्रवाई की है।खेतों के बीच सजी जुआ की फड़ पर छापा मारते हुए 18 जुआरियों से 5 लाख 65 हजार रुपये जब्त किया गया है।

WhatsApp Image 2025 10 13 at 10.02.11 Console CorptechWhatsApp Image 2025 10 01 at 13.56.11 Console Corptech

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार आज 3 जनवरी को मुखबीर से सूचना मिली कि थाना शिवरीनारायण क्षेत्र के ग्राम पचरी करमंदी खार में कुछ लोग मय 52 पत्ती ताश से रूपयें पैसा से हार जीत का दांव लगाकर जुआ खेल रहें है कि सूचना पर अति. पुलिस अधीक्षक उमेश कश्यप एवम अनुविभागीय अधिकारी यदुमणि सिदार कुशल मार्गदर्शन में रेड कार्यवाही किया गया। जहां पुलिस को आते देख कुछ जुआडियान मौके से भाग गये तथा मौके पर ताश पत्ती से रूपये पैसो का दांव लगाकर जुआ खेलते उपरोक्त आरोपीगण को गिरफतार किया गया। आरोपियों के कब्जे से नगदी रकम 565000/रू, 01 नग कार, 15 नग मोटर सायकल, 10 नग मोबाईल, एक बोरी पानी पाउच, 09 बण्डल 52 पत्ती तास, एक नग नीले रंग ताल पतरी को गवाहो के समक्ष बरामद कर जप्त किया गया। आरोपियों का क़त्य अपराध धारा सदर छ.ग. जुआ (प्रतिषेध) अधिनियम 2022 की धारा 3 (2) का पाये जाने पर गिरफ्तार कर वैधानिक कार्यवाही किया गया।

WhatsApp Image 2025 10 01 at 21.40.40 Console Corptech
  1. राजेश कुमार यादव उम्र 30 साल निवासी बंसुला थाना जैजैपुर जिला शक्ति
  2. अनिरुद्ध निषाद उम्र 30 साल निवासी चंद्रपुर थाना चंद्रपुर जिला शक्ति
  3. मदन साहू निवासी 29 साल निवासी छपोरा थाना मालखरौदा जिला शक्ति
  4. दिनेश कुमार साहू उम्र 34 साल निवासी चाटीपाली थाना डभरा जिला शक्ति
  5. ओम प्रकाश साहू निवासी 26 साल निवासी तेंदूदरहा थाना सरसीवा जिला सारंगढ़ बिलाईगढ़
  6. महावीर साहू साहू उम्र 43 साल निवासी कैथा थाना बिलाईगढ़ जिला सारंगढ़ बिलाईगढ
  7. लालाराम श्रीवास उम्र 33 साल निवासी गिरसा थाना सरसीवा जिला सारंगढ़ बिलाईगढ़
  8. गणेशाराम बघेल उम्र 42 साल निवासी गिरसा थाना सरसीवा जिला सारंगढ़ बिलाईगढ़
  9. जितेंद्र कुर्रे उम्र 40 साल निवासी कोडाभाट थाना पामगढ़ जिला जांजगीर चांपा
  10. मनोज मनहर उम्र 30 साल निवासी बेल्हा थाना शिवरीनारायण जिला जांजगीर चांपा
  11. शिवकुमार कश्यप उम्र 52 साल निवासी कोसला थाना पामगढ़
  12. अनिल भारद्वाज उम्र 40 साल निवासी बंसुला थाना बिर्रा जिला जांजगीर चांपा
  13. दिनेश मनहर उम्र 42 साल निवासी बंसुला थाना बिर्रा जिला जांजगीर चांपा
  14. हरप्रसाद केवट उम्र 30 साल निवासी गिधौरी थाना गिधौरी जिला बलौदाबाजार
  15. फिरंगी पटेल उम्र 35 साल निवासी सेमरा थाना गिधौरी जिला बलौदाबाजार
  16. विकास खुंटे उम्र 43 साल निवासी बाकीमोंगरा थाना बाकीमोंगरा जिला कोरबा
  17. सद्दाम सिंह जाटवर उम्र 32 साल निवासी सलौनीकला थाना भटगांव जिला सारंगढ बिलाईगढ
  18. लीलाधर उम्र 44 साल निवासी थाना शिवरीनारायण जिला जांजगीर चांपा।

उपरोक्त कार्यवाही में निरीक्षक सागर पाठक थाना प्रभारी शिवरीनारायण, सउनि प्रमोद महार, प्रआर शिवनंदन जलतारे, आरक्षक श्रीकांत सिंह, विकाश शर्मा, प्रवीण साहू, द्वारीका साहू, राजेश कौशिक, लीलाराम साहू, महेंद्र राज, रामकुमार कश्यप, तेरस साहू, सैनिक राधेश्याम कश्यप, थाना शिवरीनारायण की अहम भूमिका रही।

Related Articles