Uncategorized

श्रीराम सेवा समिति चांपा द्वारा कलश यात्रा के साथ श्रीराम कथा का हुआ शुभारंभ …

img 20250112 wa00056758515397695638502 Console Corptech

चांपा। श्रीराम सेवा समिति चांपा द्वारा आयोजित 9 दिवसीय संगीतमय श्रीराम कथा का शुभारंभ धूमधाम से हुआ। इस आयोजन द मॉडर्न विलेज, चौपाटी के सामने होगा। आज कथा के पहले दिन कलश यात्रा का आयोजन किया गया, जो डोंगाघाट से प्रारंभ होकर नगर के विभिन्न मार्गों से होते हुए कथा स्थल तक पहुँची। नगरवासियों ने इस यात्रा में बड़े उत्साह के साथ भाग लिया और कलश यात्रा का स्वागत किया

pratik Console Corptech
img 20250112 wa00045179648774663514593 Console Corptech

इस 9 दिवसीय कथा का वाचन पं. श्री शंभू शरण लाटा जी द्वारा किया जाएगा। कथा प्रतिदिन दोपहर 2 बजे से प्रारंभ होगी, जिसके बाद आरती और फिर प्रसाद वितरण किया जाएगा। बड़ी संख्या में श्रद्धालु इस कथा में भाग लेने पहुंचे।श्रीराम सेवा समिति के अध्यक्ष ने बताया कि इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य समाज में धार्मिक और सांस्कृतिक मूल्यों को प्रोत्साहित करना है। समिति ने सभी श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में आकर कथा का आनंद लें और धर्म लाभ प्राप्त करें।यह आयोजन नगर के धार्मिक एवं सांस्कृतिक गतिविधियों में एक महत्वपूर्ण स्थान रखता है और श्रद्धालुओं के बीच गहरी आस्था और श्रद्धा का प्रतीक बना हुआ है।

Related Articles