Uncategorized

चांपा नगर में चुनावी घमासान : भाजपा और कांग्रेस के बीच कड़ी टक्कर, जनता दोनों प्रत्याशी को कर रही पसंद …

img 20250130 072936860533171639851870 Console Corptech

चांपा। नगर में नगर निकाय चुनाव को लेकर माहौल गरमा गया है। जैसे-जैसे मतदान का दिन नजदीक आ रहा है, वैसे-वैसे चुनावी सरगर्मियां तेज हो रही हैं। भाजपा और कांग्रेस, दोनों दलों ने अपने प्रत्याशियों के नामांकन दाखिल कर दिए हैं और जोर-शोर से प्रचार-प्रसार में जुट गए हैं।

WhatsApp Image 2025 10 13 at 10.02.11 Console CorptechWhatsApp Image 2026 03 12 at 21.38.36 Console Corptech

भाजपा की ओर से प्रदीप नामदेव अध्यक्ष पद के प्रत्याशी हैं, जबकि कांग्रेस ने राजेश अग्रवाल को मैदान में उतारा है। दोनों ही उम्मीदवारों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिल रही है। दोनों नेताओं ने अपने पिछले कार्यकाल में नगर के विकास के लिए महत्वपूर्ण कार्य किए हैं, जिन्हें जनता आज भी सराहती है।

WhatsApp Image 2026 03 12 at 21.38.37 Console Corptechrajan Console Corptech

भाजपा प्रत्याशी प्रदीप नामदेव का कहना है कि केंद्र और प्रदेश में भाजपा की सरकार होने के कारण चांपा नगर के विकास को नई गति मिलेगी। उन्होंने अपने अध्यक्षीय कार्यकाल में किए गए चहुमुखी विकास कार्यों का उल्लेख करते हुए जनता से समर्थन मांगा है। उनके अनुसार, उनकी अगुवाई में चांपा को एक नई पहचान मिली थी और वह इसे और आगे बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

वहीं, कांग्रेस प्रत्याशी राजेश अग्रवाल का कहना है कि उन्होंने अपने कार्यकाल में नगर के विकास के लिए कई महत्वपूर्ण योजनाएं लागू की थीं, जिससे जनता को लाभ मिला। उनके अनुसार, नगर की जनता उनके विकास कार्यों को आज भी याद करती है और इस बार भी उनका समर्थन करेगी।

दोनों ही प्रत्याशी मिलनसार, सरल और सामाजिक संगठनों के बीच अच्छी पैठ रखने वाले नेता माने जाते हैं। ऐसे में नगर की जनता दोनों को पसंद कर रही है, जिससे मुकाबला और रोमांचक हो गया है।अब देखना यह होगा कि जनता किसे अपना नगर प्रमुख बनाती है। चुनावी नतीजों के लिए सभी की निगाहें मतदान के दिन और मतगणना पर टिकी हुई हैं।

Related Articles