Uncategorized

चांपा नगर निकाय चुनाव में भाजपा प्रत्याशी प्रदीप नामदेव को जनता का समर्थन – धीरज सोनी …

img 20250130 wa00021772363973949335513 Console Corptech

चांपा। नगर निकाय चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को जनता का अच्छा प्रतिसाद मिल रहा है। केंद्र सरकार की नीतियों और राज्य सरकार की योजनाओं का लाभ सभी मतदाताओं को मिलने से भाजपा के प्रति समर्थन बढ़ता दिखाई दे रहा है। इसी के चलते नगर पालिका अध्यक्ष पद के लिए भाजपा प्रत्याशी भैया प्रदीप नामदेव को जनता का भरपूर सहयोग मिल रहा है।

WhatsApp Image 2025 10 13 at 10.02.11 Console CorptechWhatsApp Image 2025 10 30 at 13.20.49 Console Corptech

नगर की जनता पिछले कार्यकाल के अनुभवों को ध्यान में रखते हुए एक अनुभवी और सक्षम नेतृत्व की मांग कर रही है। पूर्व में नगर पालिका अध्यक्ष रह चुके प्रदीप नामदेव को दोबारा चुनने की इच्छा जनता में स्पष्ट रूप से नजर आ रही है। उनका कार्यकाल नगर के विकास के लिए सकारात्मक माना गया था, और इसी कारण लोग फिर से उनके नेतृत्व में नगर को आगे बढ़ते देखना चाहते हैं।

WhatsApp Image 2026 01 02 at 18.12.34 1 Console Corptech

भाजपा कार्यकर्ता धीरज सोनी ने नगरवासियों से अपील की है कि प्रदीप नामदेव सहित भाजपा के सभी 27 वार्ड पार्षदों को प्रचंड बहुमत से विजयी बनाकर चांपा नगर को एक नई दिशा प्रदान करें। उनका कहना है कि नगर में सड़कों, नालियों, भालेराय मैदान और विवेकानंद गार्डन की दुर्दशा किसी से छिपी नहीं है। इन सभी समस्याओं का समाधान केवल एक मजबूत नेतृत्व ही कर सकता है।

नगर की जनता ने भाजपा उम्मीदवारों को समर्थन देना शुरू कर दिया है और चुनाव प्रचार के दौरान वार्डों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। आने वाले दिनों में यह चुनावी माहौल और भी रोचक होने की संभावना है।

Related Articles