Uncategorized

चांपा नगर पालिका में पेयजल संकट व विकास कार्यों पर समीक्षा बैठक …

img 20250321 0942513663874938760277768 Console Corptech

चांपा। नगर पालिका चांपा में ग्रीष्म ऋतु के दौरान संभावित पेयजल संकट और अन्य महत्वपूर्ण मुद्दों को लेकर नपाध्यक्ष प्रदीप नामदेव की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में नपा उपाध्यक्ष अमरजीत सिंह खटकर, सीएमओ भोला सिंह और नगर पालिका के अन्य अधिकारी एवं स्टाफ उपस्थित रहे।

WhatsApp Image 2025 10 13 at 10.02.11 Console CorptechWhatsApp Image 2025 10 01 at 13.56.11 Console Corptech

बैठक का मुख्य उद्देश्य गर्मी के दौरान नगर में पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित करना और अन्य जनहितकारी कार्यों की समीक्षा करना था। इस दौरान पेयजल संकट से निपटने के लिए पहले से तैयारी करने के निर्देश दिए गए। नगर के जल स्रोतों की स्थिति की जानकारी ली गई और पेयजल टैंकरों की व्यवस्था करने की योजना पर भी चर्चा की गई।

WhatsApp Image 2025 10 01 at 21.40.40 Console Corptech
img 20250321 wa00356026263074942145148 Console Corptech

इसके साथ ही नगर में सफाई व्यवस्था, सड़क निर्माण, स्ट्रीट लाइट्स के रखरखाव और लोक निर्माण कार्यों की भी समीक्षा की गई। नपाध्यक्ष प्रदीप नामदेव ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि गर्मी के दिनों में पानी की किल्लत न हो, इसके लिए समय रहते सभी आवश्यक कदम उठाए जाएं। सफाई अभियान को नियमित रूप से चलाने और खराब स्ट्रीट लाइट्स को जल्द ठीक करने के भी निर्देश दिए गए।

चांपा नगर में हर साल गर्मी के दौरान पानी की समस्या गंभीर हो जाती है, जिसे ध्यान में रखते हुए इस बार समय पूर्व तैयारियों पर जोर दिया जा रहा है। बैठक में निर्णय लिया गया कि पानी के वितरण में किसी भी प्रकार की लापरवाही न हो और जरूरत पड़ने पर अतिरिक्त जल आपूर्ति के लिए वैकल्पिक व्यवस्था की जाए।

नगरवासियों की समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर हल करने और नगर को स्वच्छ व सुचारु रूप से संचालित करने की दिशा में नगर पालिका प्रशासन सक्रिय नजर आ रहा है। इस बैठक से उम्मीद की जा रही है कि गर्मी के मौसम में नागरिकों को पेयजल संकट जैसी समस्याओं का सामना नहीं करना पड़ेगा।

Related Articles