खरसियाछत्तीसगढ़

सेंटजॉन स्कूल में वार्षिक हुआ खेल उत्सव, न्यायाधीश ने पढ़ाई के साथ बताया खेल का महत्व…

खरसिया। सेंटजॉन इंग्लिश मीडियम स्कूल में वार्षिक खेल उत्सव का आयोजन 19 से 22 दिसंबर तक किया गया। जिसका शुभारंभ खरसिया सिविल कोर्ट की जज सुश्री मंजुषा टोप्पो एवं अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष भोगीलाल यादव तथा स्कूल के प्राचार्य फादर सुरेश टोप्पो एवं फादर पिटर बेक ने किया।

WhatsApp Image 2025 10 13 at 10.02.11 Console CorptechWhatsApp Image 2026 03 12 at 21.38.36 Console Corptech

सर्वप्रथम स्कूल के राष्ट्रीय खिलाड़ी अंजलि पटेल, करन महंत, आर्य प्रभात, घनश्याम यादव, देवेश साहू, वैभव कुमार तथा व्यायाम शिक्षक श्यामा पटेल एवं चिन्तामणि चक्रधारी द्वारा मसाल दौड़ की गई। वहीं मसाल को मुख्यअतिथि को सौंपकर दीप प्रज्जलित किया गया। सुश्री मंजुषा टोप्पो ने अपने उद्बोधन में खिलाड़ियों को खेलभावना से खेलने एवं सुरक्षा के बारे में बताया तथा पढ़ाई के साथ खेल के महत्व के बारे में भी समझाइश दी। चूंकि स्कूल में नर्सरी से 12वीं तक के सभी विद्यार्थियों के लिये यह आयोजन था। ऐसे में सर्व प्रथम नन्हे खिलाड़ियों की दौड़ प्रतियोगिता से खेलों की शुरुवात की गई। जिसमें नन्हें खिलाड़ियों ने बढ़चढ़ कर भाग लिया। विजेता खिलाड़ियों को स्कूल के प्राचार्य के द्वारा प्रमाण पत्र एवं मैडल प्रदान किया गया।

WhatsApp Image 2026 03 12 at 21.38.37 Console Corptechrajan Console Corptech

Related Articles