Uncategorized

विश्व पर्यावरण दिवस पर ”एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के तहत पौधरोपण …

चांपा। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर नगर पालिका परिषद द्वारा “हरित स्वच्छता अभियान” के अंतर्गत “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान का आयोजन किया गया। इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष प्रदीप नामदेव ने सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट परिसर में कटहल का पौधा रोपित कर अभियान की शुरुआत की।

कार्यक्रम में नगर के समस्त पार्षदों ने भी सक्रिय भागीदारी निभाते हुए अपनी-अपनी माताओं के नाम पर पौधरोपण किया। इसमें उपाध्यक्ष अमरजीत सिंह खटकर, नेता प्रतिपक्ष हरीश पांडे, पार्षद महेंद्र तिवारी, पुरुषोत्तम देवांगन, ललित देवांगन, भगवती संतोष देवांगन, पवन साहू, ईश्वर देवांगन, अशोक देवांगन, पवन आर्य, भगवंतीन साहू, दुर्गा कुर्रे और रमशीला गिरधर देवांगन शामिल रहे।

नपाध्यक्ष प्रदीप नामदेव ने लगाया कटहल का पौधा …

इस मौके पर तहसीलदार प्रशांत पटेल, नगर पालिका सीएमओ भोला सिंह ठाकुर, सुनील तिवारी, प्रमोद कुर्रे, कार्यपालन अभियंता योगेश राठौर एवं इंजीनियर देवेंद्र कैवर्त सहित नगर पालिका का पूरा स्टाफ उपस्थित रहा।

नपाध्यक्ष प्रदीप नामदेव ने कहा कि आज के समय में ग्लोबल वार्मिंग एक गंभीर चुनौती बन चुकी है। इससे निपटने के लिए प्रत्येक नागरिक को पर्यावरण के प्रति जागरूक होकर कम से कम एक पेड़ अवश्य लगाना चाहिए और उसकी देखरेख भी करनी चाहिए। यह अभियान केवल वृक्षारोपण का नहीं, बल्कि मातृप्रेम को प्रकृति से जोड़ने की एक अनूठी पहल है।

Related Articles