Uncategorized

राष्ट्रीय पर्यावरण एवं खनिज संरक्षण मंच के जिलाध्यक्ष बने योगेश अग्रवाल …

img 20250701 wa0082728329323142257335 Console Corptech

जांजगीर-चांपासामाजिक कार्यों में सक्रिय योगेश कुमार अग्रवाल को राष्ट्रीय पर्यावरण एवं खनिज संरक्षण मंच (National Environment and Mineral Conservation Forum) के जांजगीर-चांपा जिले के जिलाअध्यक्ष पद पर नियुक्त किया गया है।

WhatsApp Image 2025 10 13 at 10.02.11 Console CorptechWhatsApp Image 2026 02 24 at 07.53.42 Console Corptech

यह नियुक्ति मंच के प्रदेश अध्यक्ष के. के. वर्मा द्वारा 29 जून 2025 को जारी नियुक्ति पत्र के माध्यम से की गई। पत्र में मंच के राष्ट्रीय संयोजक रवि चाणक्य एवं संरक्षक डॉ. लक्ष्मी नारायण ओमेटा की सहमति के उपरांत यह दायित्व सौंपा गया है।

WhatsApp Image 2026 02 27 at 13.05.14 Console CorptechWhatsApp Image 2026 02 14 at 14.01.54 Console Corptech
img 20250701 wa00075323457285126029817 Console Corptech

पत्र में उल्लेख किया गया है कि श्री अग्रवाल की सामाजिक प्रतिबद्धता, पर्यावरणीय सोच और संगठनात्मक क्षमता को ध्यान में रखते हुए उन्हें यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी गई है। मंच को विश्वास है कि वह संगठन के उद्देश्यों को आगे बढ़ाने में अपनी सक्रिय भूमिका निभाएंगे।कार्यभार ग्रहण करने के बाद श्री अग्रवाल ने कहा कि वे पर्यावरण संरक्षण और खनिज संसाधनों के संतुलित उपयोग को लेकर जनजागरूकता अभियान चलाएंगे।

Related Articles