Uncategorized

जिले के 10 ग्राम पंचायतों में 30-30 लाख की लागत से बनेंगे महतारी सदन …

img 20250822 wa0082694745331328562556 Console Corptech

जांजगीर-चांपा। प्रदेश सरकार द्वारा महिला सशक्तिकरण और आत्मनिर्भरता की दिशा में एक बड़ा कदम उठाते हुए जिले के 10 ग्राम पंचायतों में महतारी सदन के निर्माण की स्वीकृति दी गई है। प्रत्येक सदन पर 30-30 लाख रुपये खर्च होंगे। इसके साथ ही प्रदेशभर में 166 महतारी सदन के लिए कुल 49 करोड़ 80 लाख रुपये की राशि जारी की गई है।

WhatsApp Image 2025 10 13 at 10.02.11 Console Corptechmahendra Console Corptech

निर्माण हेतु चयनित पंचायतों में विकासखंड बम्हनीडीह के ग्राम चोरिया, सरहर, बम्हनीडीह, बिर्रा, पामगढ़ के धरदेई, मेउभांठा, अकलतरा के कोटमीसोनार, बलौदा के जर्वे (ब) तथा नवागढ़ के सेमरा और पचेड़ा शामिल हैं।

rajangupta Console Corptech

उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कहा कि न्यू इंडिया के ग्रोथ साइकल में महिलाओं की भूमिका लगातार बढ़ रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आत्मनिर्भर भारत अभियान और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में महिलाओं को रोजगार एवं आत्मनिर्भरता से जोड़ने का कार्य प्रदेश में तेजी से हो रहा है। ग्रामीण क्षेत्रों की महिलाओं ने कई बार बैठने और सामुदायिक गतिविधियों के लिए स्थान उपलब्ध कराने की मांग की थी, जिसके समाधान स्वरूप महतारी सदन का निर्माण कराया जा रहा है।

अब तक 368 महतारी सदन की स्वीकृति मिल चुकी है, जिनमें से 50 से अधिक का निर्माण पूर्ण हो चुका है। प्रत्येक सदन लगभग 2500 वर्गफुट क्षेत्र में बनेगा, जिसमें कमरा, बरामदा, हाल, किचन, स्टोररूम, पेयजल हेतु ट्यूबवेल, सामुदायिक शौचालय, वाटर हार्वेस्टिंग और सुरक्षा के लिए बॉउंड्रीवाल की व्यवस्था होगी।प्रदेश सरकार ने लक्ष्य रखा है कि आगामी 5 वर्षों में हर ग्राम पंचायत में महतारी सदन का निर्माण पूरा कर लिया जाएगा।

Related Articles