Uncategorized

सेवा केवल शब्द नहीं, बल्कि जीवन का मूल संस्कार है — अमर सुल्तानिया …

img 20260501 wa00097660967141481457655 Console Corptech

जांजगीर-चांपा। भीषण गर्मी के इस दौर में, जब आम जनजीवन प्रभावित है, ऐसे समय में मारवाड़ी युवा मंच शाखा नैला-जांजगीर द्वारा की गई गौसेवा की पहल समाज के लिए प्रेरणास्रोत बन गई है। मंच के सदस्यों ने नैला स्थित गौशाला पहुंचकर अपने-अपने वजन के बराबर फल, सब्जियां, चना और गुड़ का दान किया, जिससे गौवंश को पोषण मिल सके।

इस सेवा कार्य में मंच के सभी सदस्यों का उत्साह देखते ही बन रहा था। कार्यक्रम में मंच के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अमर सुल्तानिया एवं प्रांतीय कोषाध्यक्ष विक्रांत अग्रवाल विशेष रूप से उपस्थित रहे। अतिथियों ने इस पहल को संवेदनशील समाज निर्माण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अमर सुल्तानिया ने कहा कि “सेवा केवल शब्द नहीं, बल्कि जीवन का मूल संस्कार है। जब युवा अपने व्यक्तिगत सुख-सुविधाओं से ऊपर उठकर समाज और जीवों के प्रति अपने दायित्व निभाते हैं, तभी सच्चे अर्थों में राष्ट्र निर्माण संभव होता है। गौसेवा हमारी संस्कृति का अभिन्न हिस्सा है, और ऐसे प्रयास समाज में करुणा, सहयोग और जिम्मेदारी की भावना को मजबूत करते हैं।

img 20260501 wa00085195746719256358081 Console Corptech

इस अवसर पर मंच के शाखा अध्यक्ष आकाश सिंघानिया, सचिव अनुभव अग्रवाल, उपाध्यक्ष अंकित अग्रवाल, नवदीप अग्रवाल, चेतन शर्मा सहित सदस्य तुषार गोयल, आदित्य भोपालपुरिया, यश अग्रवाल, केशव सोनी, रमेश शर्मा, रक्षित अग्रवाल एवं पार्थ अग्रवाल ने सक्रिय सहभागिता निभाई। यह सेवा पहल न केवल गौसेवा का अनुपम उदाहरण बनी, बल्कि समाज के अन्य वर्गों को भी सेवा और संवेदनशीलता की दिशा में आगे आने के लिए प्रेरित करती नजर आई।

Related Articles