Uncategorized

जांजगीर-चांपा पुलिस की पहल : सबरिया समाज की महिलाए बिहान समूह से जुड़ीं …

img 20250821 wa00721457359900479145419 Console Corptech

जांजगीर-चांपा। सबरिया समुदाय को मुख्यधारा से जोड़ने और आत्मनिर्भर बनाने के लिए पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय ने बड़ी पहल की है। सोशल पुलिसिंग की इस मुहिम के तहत जिले के बनारी और परसदा गांव की महिलाओं को पहली बार जिला पंचायत के बिहान स्व सहायता समूह से जोड़ा गया है।

WhatsApp Image 2025 10 13 at 10.02.11 Console CorptechWhatsApp Image 2026 03 12 at 21.38.36 Console Corptech

बनारी व परसदा की 30 महिलाओं को तीन समूहों में शामिल किया गया है, ताकि वे संगठित होकर रोजगार और आय के नए साधन तलाश सकें। वहीं, कृषि विज्ञान केंद्र में आयोजित प्रशिक्षण शिविर में बनाहील के किसानों को कुटाई-कूटाई और मत्स्य पालन का प्रशिक्षण दिया गया।महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए खोखसा गांव की अनुभवी महिला ने उन्हें साबुन और डिटर्जेंट बनाने की ट्रेनिंग दी। पुलिस अधीक्षक ने स्पष्ट किया कि सबरिया समाज के लोगों को हुनरमंद बनाने और उनकी आर्थिक स्थिति सुधारने के लिए लगातार विशेष प्रशिक्षण और योजनाओं से जोड़ा जाएगा।

WhatsApp Image 2026 03 12 at 21.38.37 Console Corptechrajan Console Corptech

यह पहल न सिर्फ सबरिया समाज की महिलाओं को रोजगार का अवसर देगी बल्कि उन्हें आर्थिक और सामाजिक रूप से मजबूत बनाने में भी मील का पत्थर साबित होगी।

Related Articles