Uncategorized

2 मवेशी तस्कर गिरफ्तार, कुल 22 भैंसें बरामद,5 भैंस की हुई मौत …

img 20241113 wa00648117803902807905127 Console Corptech

जांजगीर-चांपा। जिले में मवेशी तस्करी पर रोक लगाने विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में आज वाहन में मवेशी को तस्करी के लिए ले जाया जा रहा था।जिसे साइबर टीम एवं बम्नीहडीह पुलिस ने पकड़ा है। जिसमे 2 मवेशी तस्करों से कुल 22 भैसें बरामद हुई है जिसमे 5 भैसों की वाहन में ही मौत हो गयी थी

WhatsApp Image 2025 10 13 at 10.02.11 Console CorptechWhatsApp Image 2026 02 24 at 07.53.42 Console Corptech

पुलिस के अनुसार आज सुबह थाना बम्हनीडीह/सायबर टीम को मुखबिर की सूचना मिली कि अशोक लाइलेंट वाहन क्रमांक CG07- 3929 में मवेशी परिवहन कर ले जा रहे है।पुलिस अधीक्षक विवेक शुक्ला के निर्देशन में रेड कार्यवाही कर वाहन की चेकिंग की गई। मौके पर आरोपी साहेब लाल कुर्रे निवासी पेंड्री थाना मस्तूरी और नफीस खान निवासी गंगरवा, पोस्ट दबारा, जिला सिवनी (मध्य प्रदेश) को पकड़ा गया। मौके पर वाहन चेकिंग करने पर पाया गया कि कुल 22 नग भैंसें बरामद हुईं, जिनमें से 5 भैंसों की वाहन में ही मृत्यु हो चुकी थी। आरोपियों के विरुद्ध धारा छत्तीसगढ़ कृषि पशु परिरक्षण अधिनियम की धारा 4, 6, 10 पशु क्रूरता अधिनियम की धारा 11(घ), एवं BNS की धारा 325 का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।पुलिस द्वारा जप्त की गई 17 मवेशियों को ग्राम दुरपा के गौशाला में अस्थायी सुपुर्दनामा में सौंपा गया है तथा जप्त मवेशियों का पशु चिकित्सक से परीक्षण कराया गया है।प्रकरण के आरोपियों को मवेशी तस्करी करने के संबंध में पूछताछ करने पर जुर्म स्वीकार किए जाने से विधिवत गिरफ्तार कर आज न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है, तथा प्रकरण के अन्य फरार है जिसकी पुलिस द्वारा पातासाजी की जा रही हैं मिलने पर गिरफ्तारी कार्यवाही कर नियमानुसार कार्यवाही की जावेगी। प्रकरण की विवेचना जारी है

WhatsApp Image 2026 02 27 at 13.05.14 Console CorptechWhatsApp Image 2026 02 14 at 14.01.54 Console Corptech

सम्पूर्ण कार्यवाही उप पुलिस अधीक्षक अनिल कुर्रे के नेतृत्व में उनि पारस पटेल प्रभारी साइबर सेल, निरी. राजीव श्रीवास्तव थाना प्रभारी बम्हनीडीह, साइबर सेल जांजगीर से सउनि. विवेक कुमार सिंह, प्रधान आर. मनोज तिग्गा, विवेक सिंह, आर. प्रदीप दुबे, गिरीश कश्यप, रोहित कहरा, आनंद सिंह, अर्जुन यादव तथा थाना बम्हनीडीह स्टाफ की मुख्य भूमिका रही।

Related Articles