Uncategorized

नारी वंदन अधिनियम के विरोध में विपक्ष पर बरसी भाजपा, जांजगीर-चांपा में आक्रोश रैली और धरना प्रदर्शन …

img 20260427 wa00042752590785869746289 Console Corptech

जांजगीर-चांपा। नारी वंदन अधिनियम बिल को विपक्ष द्वारा सदन में गिराए जाने के विरोध में जिला भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को जोरदार आक्रोश रैली निकाली। यह रैली नेताजी चौक से प्रारंभ होकर कचहरी चौक तक पहुंची, जहां रैली का समापन धरना-प्रदर्शन के साथ हुआ।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में क्षेत्र की सांसद कमलेश जांगड़े उपस्थित रहीं। उनके साथ जिला भाजपा अध्यक्ष अम्बेश जांगड़े भी मंचासीन रहे। कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री नंद चौधरी ने किया।

WhatsApp Image 2025 10 13 at 10.02.11 Console CorptechWhatsApp Image 2026 03 12 at 21.38.36 Console Corptech
img 20260427 wa00056514367091624381443 Console Corptech

सभा को संबोधित करते हुए सांसद कमलेश जांगड़े ने नारी वंदन अधिनियम को महिलाओं के राजनीतिक सशक्तिकरण की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम बताया। उन्होंने कहा कि विपक्ष द्वारा इस विधेयक को गिराना सीधे तौर पर महिलाओं के सम्मान और अधिकारों पर चोट है। यह अधिनियम महिलाओं को संसद और विधानसभा में उचित प्रतिनिधित्व दिलाने का मजबूत माध्यम है। उन्होंने आरोप लगाया कि दशकों तक इस विधेयक को कांग्रेस द्वारा लंबित रखा गया, जिससे देश की महिलाओं में आक्रोश है और इसका जवाब आने वाले लोकसभा व विधानसभा चुनावों में विपक्ष को मिलेगा।
जिला भाजपा अध्यक्ष अम्बेश जांगड़े ने अपने उद्बोधन में कहा कि भाजपा महिलाओं को सम्मान, सुरक्षा और अधिकार दिलाने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं और उपस्थित जनसमूह का आभार व्यक्त किया। धरना-प्रदर्शन को गुलाब सिंह चंदेल, नंद चौधरी, नंदनी राजवाड़े, रजनी सत्तू साहू, संगीता पाण्डेय, डॉ. धनेश्वरी जागृति, सलीम मेमन और प्रदीप शरफ सहित अन्य वक्ताओं ने भी संबोधित किया
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिला कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी देखने को मिली। आक्रोश रैली और धरना प्रदर्शन के माध्यम से भाजपा ने नारी वंदन अधिनियम के समर्थन में एकजुटता का संदेश दिया और विपक्ष की भूमिका पर तीखा प्रहार किया।

WhatsApp Image 2026 03 12 at 21.38.37 Console Corptechrajan Console Corptech

इस दौरान संगीता पाण्डेय, रेखा गढ़वाल, प्रियंका सिंह,डॉ धनेश्वरी जागृति, शारदा देवांगन, मनीषा गोपाल,प्रतिमा डहरे, पूजा राठौर,मेघा यादव,चुन्नी लाल साहू, रवि पाण्डेय, आशु गोस्वामी , लक्ष्मी देवांगन, समीर शुक्ला,धनंजय सिंह, पुष्पेंद्र सिंग,प्रदीप शरफ, राकेश रूपवानी, राम खूबवानी, अनिल शर्मा,सलीम मेमन, हितेश यादव, मोहन यादव, उमेश राठौर,अमित यादव, गुड्डू कहरा ,सोनू यादव, प्रेम थवाईत, दिनेश दास, आनंद मिरी,संतोष लहरें,रितेश राठौर, गोलू दुबे, प्रदीप राठौर, पुष्पेंद्र, गजेंद्र सिंह, अन्नू शकुन, निरंजन कोसले, शैलेन्द्र पाण्डे,शैल राठौर, चुन्नी राठौर, राहुल सेन,अजय, मिंटू सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल हुए।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे