Uncategorized

हत्या के फरार दो आरोपियों को  चांपा पुलिस ने पकड़ा …

img 20250429 wa00517823753256559770477 Console Corptech

जांजगीर-चांपा। चांपा शहर में एक बारात के दौरान हुए विवाद में युवक की हत्या के मामले में पुलिस ने दो फरार आरोपियों को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। घटना के संबंध में पहले ही छह आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा जा चुका है, वहीं दो विधि विरुद्ध संघर्षरत बालकों के खिलाफ भी आवश्यक कार्रवाई की गई थी।

WhatsApp Image 2025 10 13 at 10.02.11 Console CorptechWhatsApp Image 2025 10 01 at 13.56.11 Console Corptech

जानकारी के अनुसार, 16 फरवरी 2025 को ज्ञान गंगा स्कूल के पास भैंसा बाजार चांपा में मोहन केवट की शादी के दौरान बारात में नाचते समय विवाद हो गया था। विवाद इतना बढ़ गया कि आरोपी मनोज उर्फ गोलू मांझी ने अपने साथियों के साथ मिलकर रामधन पटेल और साहिल पटेल पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। दोनों घायल हुए, जिन्हें उपचार हेतु जिला अस्पताल जांजगीर ले जाया गया, और बाद में गंभीर हालत में रायपुर रेफर किया गया। इलाज के दौरान 18 फरवरी 2025 को रामधन पटेल की मृत्यु हो गई थी।

WhatsApp Image 2025 10 01 at 21.40.40 Console Corptech

घटना की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक विवेक शुक्ला (IPS) के निर्देश और अति. पुलिस अधीक्षक उमेश कुमार कश्यप तथा SDOP चांपा यदूमणि सिदार के मार्गदर्शन में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की। पहले छह आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था। वहीं, फरार चल रहे आरोपी सोम उर्फ सुशांत यादव (निवासी पुराना कॉलेज के पास, चांपा) और दुर्गेश उर्फ दादू (निवासी कंवरपारा, वार्ड क्रमांक 3, चांपा) की तलाश लगातार जारी थी।

थाना चांपा पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर दोनों आरोपियों को धरदबोचा। पूछताछ में दोनों ने अपराध स्वीकार कर लिया, जिसके बाद उन्हें विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

इस कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक जयप्रकाश गुप्ता, उपनिरीक्षक बीएस लकड़ा, एएसआई अरुण सिंह, प्रधान आरक्षक वीरेंद्र कुमार टंडन, प्रकाश राठौर तथा आरक्षक माखन साहू का सराहनीय योगदान रहा।

Related Articles