Uncategorized

चांपा में डांडिया महोत्सव का आयोजन आज और कल …

1200 675 22620599 thumbnail 16x9 img4507851093522096626 Console Corptech
फाइल फोटो…

चांपा। नगर में सांस्कृतिक उल्लास का माहौल बनाए रखने के उद्देश्य से मॉर्निंग वॉक योग समिति द्वारा इस वर्ष डांडिया महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। समिति ने बड़े हर्षोल्लास के साथ नगरवासियों को इस आयोजन में सम्मिलित होने हेतु आमंत्रित किया है।

img 20250923 wa01141419380591677095630 Console Corptech

आयोजन समिति ने बताया कि इस विशेष कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं एवं बच्चों में उत्साहवर्धन करने के साथ-साथ पूरे नगर को एक पारिवारिक एवं सांस्कृतिक वातावरण में जोड़ना है। कार्यक्रम आज 24 एवं 25 सितंबर 2025 को उमा उत्सव वाटिका, पुराना कॉलेज रोड, चांपा में शाम 7:00 बजे से रात 10:00 बजे तक नगरवासी डांडिया की सुरमई धुनों पर झूम सकेंगे

समिति के अध्यक्ष राजीव मिश्रा ने कहा कि डांडिया महोत्सव नगर की सामाजिक एकता और सांस्कृतिक पहचान को मजबूत करता है। आयोजन में महिलाओं, बच्चों और परिवारों की सक्रिय भागीदारी रहने की संभावना है।आयोजन समिति ने नगरवासियों से आग्रह किया है कि वे उत्साहपूर्वक शामिल होकर इस महोत्सव की शोभा और आनंद को दोगुना करें।

Related Articles