Uncategorized

जिले के युवाओं को आपकी सफलता से मिलेगी प्रेरणा – कलेक्ट …

img 20251125 wa00318241341571576759922 Console Corptech

जांजगीर-चांपा। कलेक्टर जन्मेजय महोबे ने आज छत्तीसगढ़ राज्य सेवा आयोग परीक्षा 2024 में जिले के चयनित होनहार युवाओं को सम्मानित किया। उन्होंने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि मेहनत और लगन से आप लोगो को यह उपलब्धि मिली है, लेकिन यहां रूकना नहीं बल्कि यूपीएससी की तैयारी कर निरंतर आगे बढ़ने के लिए प्रयास करें। उन्होंने कहा आप सभी जिले के लिए युवाओं के लिए प्रेरणा स्त्रोत हैं।

WhatsApp Image 2025 10 13 at 10.02.11 Console Corptech WhatsApp Image 2025 10 30 at 13.20.49 Console Corptech

कलेक्टर श्री महोबे ने उप पुलिस अधीक्षक पद के लिए चयनित सिद्धांत दुबे, नायब तहसीलदार पद के लिए चयनित रंतिदेव राठौर, सीडीपीओ के पद पर चयनित आर्यन राठौर, अधीनस्थ लेखा सेवा अधिकारी के पद पर चयनित सागर एवं अंकित तिवारी, राज्य कर निरीक्षक पद पर चयनित नरेन्द्र देवांगन, सहायक संचालक वित्त के पद पर चयनित रोशन ओग्रे एवं आबकारी उप निरीक्षक के पद पर चयनित गुलशन कुमार को मोमेन्टो भेंटकर सम्मानित किया एवं मिठाई खिलाकर शुभकामनाएं दी।

WhatsApp Image 2025 10 30 at 13.24.20 Console Corptech

Related Articles

प्रातिक्रिया दे