Uncategorized

नेशनल हेराल्ड घोटाले पर गरमाई सियासत, भाजयुमो का प्रदेशभर में कांग्रेस कार्यालयों का घेराव …

img 20250418 wa00276238847786956794417 Console Corptech

जांजगीर-चांपा। नेशनल हेराल्ड घोटाले में गांधी परिवार पर प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की चार्जशीट दाखिल होने के बाद छत्तीसगढ़ में राजनीतिक माहौल गरमा गया है। भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) ने प्रदेशभर में कांग्रेस के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है।

WhatsApp Image 2025 10 13 at 10.02.11 Console Corptechmahendra Console Corptech

भाजयुमो के प्रदेश उपाध्यक्ष जितेन्द्र देवांगन ने पत्रकारों से बातचीत के दौरान कहा कि कांग्रेस पार्टी और गांधी परिवार पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि ईडी द्वारा दाखिल चार्जशीट इस बात का प्रमाण है कि देश की सार्वजनिक संपत्तियों की लूट और जनता के विश्वास के साथ बड़ा विश्वासघात हुआ है।चार्जशीट में कांग्रेस नेताओं सोनिया गांधी, राहुल गांधी, सैम पित्रोदा और सुमन दुबे को मनी लॉन्ड्रिंग जैसे गंभीर आरोपों में नामजद किया गया है। देवांगन ने बताया कि 661 करोड़ की सार्वजनिक संपत्ति को मात्र 50 लाख रुपये में यंग इंडियन लिमिटेड को ट्रांसफर कर दिया गया, जिसमें गांधी परिवार की 76 प्रतिशत हिस्सेदारी है। उन्होंने इसे आर्थिक भ्रष्टाचार के साथ-साथ पत्रकारिता की आड़ में की गई जमीनों के व्यावसायिक शोषण का मामला बताया।

rajangupta Console Corptech

भाजयुमो की प्रमुख माँगें:

  • गांधी परिवार की संपत्तियों की निष्पक्ष जांच हो।
  • दोषियों को सख्त सजा दी जाए।
  • भ्रष्ट नेताओं को राजनीति से बाहर किया जाए।

श्री देवांगन ने युवाओं से भ्रष्टाचार और वंशवाद के विरुद्ध एकजुट होकर संघर्ष करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि देश अब ऐसे नेताओं को बर्दाश्त नहीं करेगा, जिन्होंने अपनी राजनीतिक शक्ति का दुरुपयोग कर जनता को धोखा दिया।

Related Articles