Uncategorized

जांजगीर पुलिस की तत्परता से झारखंड से अपहृत व्यक्ति को सुरक्षित सौपा गया …

img 20250328 wa0065942647289654017619 Console Corptech

जांजगीर-चांपा। पुलिस की सतर्कता और थाना प्रभारी निरीक्षक प्रवीण कुमार द्विवेदी की सूझबूझ से झारखंड राज्य से अपहृत व्यक्ति को सकुशल बरामद कर झारखंड पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया। यह घटना जांजगीर क्षेत्र की कानून व्यवस्था और पुलिस की सक्रियता का एक उदाहरण बन गई है।

WhatsApp Image 2025 10 13 at 10.02.11 Console Corptechmahendra Console Corptech

मिली जानकारी के अनुसार, सुमित दाहिया (39 वर्ष), निवासी अनुरा पाउली केष्टोपुर, थाना बागुहाटी, कोलकाता, अचेत अवस्था में नेता जी चौक, जांजगीर में पाए गए थे। तत्काल उनकी स्थिति को देखते हुए उन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। इसके बाद जांजगीर पुलिस ने उनके परिजनों और घटना की जानकारी जुटाने की कोशिश शुरू कर दी।

rajangupta Console Corptech

थाना प्रभारी प्रवीण कुमार द्विवेदी ने मामले की गंभीरता को समझते हुए झारखंड के थाना कोडरमा प्रभारी से संपर्क किया। उन्होंने जानकारी दी कि सुमित दाहिया के अपहरण के संबंध में झारखंड में अपराध क्रमांक 50/2025 के तहत धारा 137(2), 140(3), 3, 5 BNS के तहत मामला दर्ज है और उनकी तलाश जारी थी।

झारखंड पुलिस की टीम, जिसमें थाना प्रभारी उपनिरीक्षक बम बम सिंह और उनके स्टाफ शामिल थे, जांजगीर पहुंची। जांजगीर पुलिस ने अपहृत सुमित दाहिया को पूरी सुरक्षा और देखरेख में झारखंड पुलिस टीम को सौंप दिया।

इस पूरे घटनाक्रम में जांजगीर पुलिस की सतर्कता और त्वरित कार्रवाई की सराहना की जा रही है। थाना प्रभारी प्रवीण कुमार द्विवेदी की सक्रिय भूमिका ने न केवल अपहृत व्यक्ति की जान बचाई, बल्कि इसे एक मिसाल भी बना दिया। पुलिस की इस तत्परता के लिए स्थानीय लोगों ने भी प्रशंसा व्यक्त की है।

Related Articles