Uncategorized

पुलिस टीम पर फायरिंग करने वाला आरोपी गिरफ्तार,जेल दाखिल …

img 20260203 wa00181031891277763989123 Console Corptech


जांजगीर-चांपा पुलिस ने कानून व्यवस्था को चुनौती देने वाले एक शातिर आरोपी को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस पार्टी पर जानलेवा फायरिंग करने वाले आरोपी रामनाथ सबरिया को उपचार के बाद गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।

WhatsApp Image 2025 10 13 at 10.02.11 Console CorptechWhatsApp Image 2026 03 12 at 21.38.36 Console Corptech

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार थाना शिवरीनारायण क्षेत्र में दर्ज अपराध क्रमांक 44/2026 एवं 46/2026 में फरार मुख्य आरोपी रामनाथ सबरिया पिता छोटे बाबू गोंड़, उम्र 22 वर्ष, निवासी वार्ड क्रमांक 01 राहोद, थाना शिवरीनारायण की लगातार तलाश की जा रही थी। इसी दौरान 01 फरवरी 2026 की देर रात मुखबिर से सूचना मिली कि आरोपी ग्राम बोड़सरा में अपने रिश्तेदार के यहां छिपा हुआ है
सूचना पर थाना प्रभारी शिवरीनारायण निरीक्षक राजीव श्रीवास्तव के नेतृत्व में पुलिस टीम ग्राम बोड़सरा पहुंची। शराब भट्टी के पास एक खंडहरनुमा मकान में आरोपी की मौजूदगी पाई गई। पुलिस द्वारा परिचय देकर आत्मसमर्पण करने की चेतावनी दी गई, लेकिन आरोपी ने भागने का प्रयास करते हुए पुलिस पर देशी कट्टे से फायरिंग कर दी। गोली निरीक्षक के सिर के ऊपर से गुजर गई, जिससे पुलिसकर्मी बाल-बाल बच गए।
स्थिति की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने आत्मरक्षार्थ पहले हवाई फायर किया, इसके बावजूद आरोपी ने दोबारा फायर करने का प्रयास किया। मजबूरन निरीक्षक राजीव श्रीवास्तव ने न्यूनतम बल का प्रयोग करते हुए आरोपी के कमर के नीचे निशाना साधकर जवाबी कार्रवाई की, जिसमें आरोपी के दाहिने पैर के घुटने के नीचे गोली लगी। घायल आरोपी को तत्काल जिला अस्पताल जांजगीर में भर्ती कराया गया।
इलाज के दौरान आरोपी को पुलिस अभिरक्षा में रखा गया। स्वास्थ्य में सुधार होने पर डॉक्टरों द्वारा डिस्चार्ज किए जाने के बाद 03 फरवरी 2026 को आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ में आरोपी ने पुलिस पर फायरिंग की घटना को स्वीकार किया। पर्याप्त साक्ष्य पाए जाने पर आरोपी को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।

WhatsApp Image 2026 03 12 at 21.38.37 Console Corptechrajan Console Corptech

इस पूरी कार्रवाई में निरीक्षक जयप्रकाश गुप्ता थाना प्रभारी सिटी कोतवाली, सहायक उप निरीक्षक अरुण सिंह, प्रधान आरक्षक प्रकाश राठौर, महिला प्रधान आरक्षक जिवंती कुजूर, महिला आरक्षक रेखा यादव, आरक्षक नितेश विश्वकर्मा, विनोद राठौर एवं सुरेश कश्यप का सराहनीय योगदान रहा।

Related Articles