



चांपा। चांपा शहर के गौरव पथ पर एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार चारपहिया वाहन के चालक ने लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाते हुए दो अलग-अलग बाइक सवारों को टक्कर मार दी। हादसे में एक युवक के हाथ में चोट आई है, जिसका उपचार स्थानीय अस्पताल में जारी है।
वहीं दूसरी ओर, लूना सवार युवक को गंभीर चोटें आईं, जिसे तत्काल उपचार के लिए NKH अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मृतक की पहचान आकाश केशरवानी (उम्र 21 वर्ष), निवासी शंकर नगर, चांपा के रूप में हुई है।
हादसे के बाद क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। NKH अस्पताल के सामने लोगो की काफी भीड़ जुटी हुई है।
इस हृदयविदारक घटना से मृतक के परिजनों में शोक का माहौल है, वहीं स्थानीय लोगों ने गौरव पथ पर तेज रफ्तार वाहनों पर नियंत्रण लगाने की मांग की है।













